{"_id":"60f8725f8ebc3e72f86dfd04","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2226838171","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेगा ब्लॉक - 28 तक के लिए नौचंदी समेत 3 जोड़ी ट्रेनें रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेगा ब्लॉक - 28 तक के लिए नौचंदी समेत 3 जोड़ी ट्रेनें रद्द
विज्ञापन
स्टेशन पर ट्रैन का इंतजार करते यात्री
- फोटो : HAPUR
मेगा ब्लॉक - 28 तक के लिए नौचंदी समेत 3 जोड़ी ट्रेनें रद्द
हापुड़। मरम्मत कार्य के चलते 22 से 28 जुलाई तक रूट ब्लॉक रहेगा। इससे हापुड़ में रुकने वाली नौचंदी एक्सप्रेस, काशी एक्सप्रेस व लालगढ़-डिब्रूगढ़ तीन जोड़ी ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। दरअसल दिल्ली वाया हापुड़-मुरादाबाद लखनऊ ट्रैक पर शाहजहांपुर यार्ड में 22 से मरम्मत कार्य होना है।
शाहजहांपुर यार्ड में 22 से 28 तक मरम्मत कार्य होना प्रस्तावित है। इसके चलते दिल्ली वाया हापुड़-मुरादाबाद लखनऊ ट्रैक पर मेगाब्लॉक रहेगा। इसके चलते रूट पर चलने वाली 31 ट्रेनों को प्रभावित किया गया है। जबकि रेलवे बोर्ड ने मंडल में दिल्ली-मुरादाबाद रूट पर 16 ट्रेनों को इस अवधि में अलग-अलग तारीखों पर निरस्त किया गया है। जबकि नौ ट्रेनें बदले हुए रूट से चलाने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान मेरठ से वाया हापुड़ होते हुए लखनऊ जाने वाली एक जोड़ी नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन व काशी एक्सप्रेस को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। जबकि लालगढ़ डिब्रूगढ़ को बदले हुए रूट से चलाया जाएगा। इन ट्रेनों से इस अवधि में सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ी रहेगी।
उल्लेखनीय है कि हापुड़ जंक्शन से मेरठ, बुलंदशहर, बड़ौत सहित आसपास के जनपदों से लोग ट्रेन पकड़ने के लिए पहुंचते हैं। हालांकि कोरोना के चलते सीमित संख्या में ही ट्रेनों का संचालन हो रहा है। फिर भी लोग अपनी सहूलियत के हिसाब से ट्रेनों को पकड़ने के लिए हापुड़ पहुंच रहे हैं। इनमें लखनऊ, मेरठ, बुलंदशहर व दिल्ली की ओर आने-जाने वाले यात्री भी शामिल हैं।
विज्ञापन
......
यह ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
हापुड़ रेलवे स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह ने बताया कि रेलवे बोर्ड की ओर से शाहजहांपुर ब्लॉक के चलते 31 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इनमें से 16 ट्रेनों को 22 से 28 जुलाई के बीच अलग-अलग तारीखों में निरस्त किया गया है। इनमें एक जोड़ी 04511 प्रयाग-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस 24 से 27 और 04512 सहारनपुर-प्रयाग नौचंदी एक्सप्रेस 25 से 28 तक निरस्त रहेगी। 05127 मडु़आडीह-नई दिल्ली काशी एक्सप्रेस 24 से 27 जुलाई तक और 05128 नई दिल्ली-मडु़आडीह काशी एक्सप्रेस 25 से 28 जुलाई तक निरस्त रहेगी। वहीं 05910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ ट्रेन को 24 से 27 जुलाई तक निर्धारित रूट के स्थापन पर गाजियाबाद-कानपुर-लखनऊ होकर चलाया जाएगा।
बोले यात्री...
बस से करना पड़ेगा सफर
अगले सप्ताह सहारनपुर जाना था, लेकिन नौचंदी बंद होने की वजह से अब बस से ही सफर करना पड़ेगा। जबकि नौचंदी एक्सप्रेस से आना जाना आसान था। - शमशुद्दीन खान। फोटो संख्या--50
.....
लखनऊ जाना किया कैंसिल
इसी सप्ताह किसी जरूरी काम से लखनऊ जाना था, लेकिन नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन के रद्द होने से लखनऊ जाने की योजना रद्द कर दी। अब अगले सप्ताह ट्रेन के चलने पर लखनऊ जाया जाएगा। - पीयूष। फोटो संख्या--51
.......
दूसरी ट्रेन में कराना पड़ेगा टिकट
अगले सप्ताह किसी काम से प्रयागराज जाना था, लेकिन नौचंदी के रद्द होने से नई योजना बनाई जाएगी। अन्य किसी ट्रेन में टिकट कराकर सफर किया जाएगा। - अनुज कुमार। फोटो संख्या--54
------
जाना किया रद्द
ट्रेनों के मुकाबले बस का सफर काफी मुश्किल होता है। बस के सफर में थकान भी ज्यादा होती है। काशी ट्रेन रद्द होने के चलते फिलहाल वाराणसी जाने का प्लान ड्रॉप कर दिया है। अगले माह प्लान बनाया जाएगा। - कुलदीप स्वामी। फोटो संख्या--49
------
बोले ट्रैवल एजेंट
यात्रियों की बढ़ी रहेगी परेशानी
हापुड़ से करीब 80 प्रतिशत यात्री लखनऊ आने-जाने के लिए नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन से ही सफर करते हैं। अब ट्रेन कई दिन रद्द रहने से परेशानी होगी। - तुषार गोयल। फोटो संख्या-53
........
बसों में करना पड़ेगा सफर
अगले एक सप्ताह में नौचंदी से लखनऊ व सहारनपुर आने जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ेरगी। ट्रेन रद्द रहने के चलते उनको बसों में सफर करना पड़ेगा। - तुषार जैन। फोटो संख्या--52आर
------
उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया है कि शाहजहांपुर ब्लॉक की वजह से 16 ट्रेनों को 22-28 जुलाई के बीच अलग-अलग दिनों में निरस्त रखा गया है। हापुड़ में ठहराव होने वाली तीन ट्रेनें इससे प्रभावित रहेंगी।