फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

डीएम को घर की चाभी सौंपेंगे आदर्शनगर के 110 परिवार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
hapur news
डीएम को घर की चाभी सौंपेंगे आदर्शनगर के 110 परिवार
विज्ञापन

हापुड़। गंदगी व जलभराव की समस्या से जूझ रहे आदर्शनगर कॉलोनी में रहने वाले 110 परिवार सोमवार से कलक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। इसके अलावा डीएम को अपने घरों की चाबी भी सौंपेंगे। समस्या का समाधान नहीं होने पर धरना जारी रखने की घोषणा की है। इस संबंध में लोगों ने जिला प्रशासन को सूचित कर दिया है।
मोदीनगर रोड स्थित आदर्शनगर कॉलोनी में रहने वाले लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। यहां पानी निकासी न होने के कारण सड़कों पर ही गंदा पानी जमा हो जाता है। हाल यह है कि लोग अपने घरों के सीवरेज का पानी भी खुद ही हाथों से बाहर निकालते हैं। इसके अलावा सड़क भी यहां बनी हुई नहीं हैं। संक्रामक बीमारियों का खतरा पहले ही फैल रहा है, ऐसे में पूरा मोहल्ला गंदगी से अटा पड़ा है। इसके विरोध में बीते दिनों मोहल्ले के लोगों ने मकान बिकाऊ के पोस्टर अपने घरों पर चस्पा कर दिए थे।
विज्ञापन

इस पर एसडीएम और नगर पालिका के ईओ मौके पर पहुंचे। वहां लोगों को जल्द राहत दिलाने का आश्वासन दिया। लेकिन करीब एक महीना बीत जाने के बाद भी काम शुरू नहीं हुआ। जिसके बाद कॉलोनी के लोग फिर से धरने पर बैठ गए। लोगों का आरोप है कि नगर पालिका ने उन्हें 15वें वित्त से काम कराने का आश्वासन देकर धरने से उठा दिया। तब उन्होंने एक सप्ताह का अल्टीमेटम भी दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन एक सप्ताह बीतने के बावजूद कार्य शुरू नहीं किया जा सका है। इसके विरोध में मोहल्ले के लोगों ने अब सोमवार को अपने घरों पर ताला लगाकर चाबियां डीएम कार्यालय में सौंपने का निर्णय लिया है। मोहल्ला निवासी रामभूल ने बताया कि सभी 110 परिवार के सदस्य सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचेेंगे तथा वहीं पर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होगा, सभी लोग वहीं रहेंगे। घर की महिलाएं खाना भी वहीं बनाएंगी। इस मामले में जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर सूचित भी कर दिया है। ज्ञापन देने वालों में रामभूल सिंह, प्रेमपाल सिंह, नंदकिशोर, वीरपाल सिंह, छिद्दा सिंह, सुभाष, प्रेमपाल, वेद कुमार, हनी, गिरीश, अनिल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed