फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

असौड़ा में बिछेगी पाइपलाइन, घर-घर पहुंचेगा शुद्ध पानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
hapur news
असौड़ा में बिछेगी पाइपलाइन, घर-घर पहुंचेगा शुद्ध पानी
विज्ञापन

हापुड़। शहर से सटे करीब तीस हजार की आबादी वाले असौड़ा गांव में जलनिगम द्वारा एक और ओवर हैड टैंक का निर्माण किया जाएगा। गांव के प्रत्येक घर में शुद्ध पानी पहुंचाने के लिए सात करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सोलर चलित पंप सेट के साथ करीब 20 किलोमीटर की पाइप लाइन भी बिछाई जाएगी। इसके लिए गांव में सर्वे शुरू कर दिया गया है।
जल निगम ने जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन समिति की संस्तुति पर गांव असौड़ा में ओवर हैड टैंक बनवाने की तैयारी शुरू कर दी है। गांव में सरकारी भूमि को चिन्हित किया गया है। दो हजार लीटर के ओवर हैड टैंक से गांवों के घरों में पानी के कनेक्शन दिए जाएंगे। गांव में ओवर हैड टैंक पहले भी मौजूद है। लेकिन तीस हजार की आबादी के चलते यहां काफी घरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। ऐसे में नए ओवर हैड टैंक के निर्माण से पानी की किल्लत खत्म हो जाएगी। ओवर हैड टैंक के साथ गांव में करीब 20 किलोमीटर की पाइप लाइन भी बिछाने का कार्य किया जाएगा। इस पूरे प्रोजेक्ट में करीब सात करोड़ रुपये की लागत आएगी। आगामी छह से आठ महीने में इस कार्य के पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव
जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के तहत इस ओवर हैड टैंक और पाइप लाइन बिछाने के कार्य को किया जाएगा। इसके लिए सर्वे कराकर डीपीआर तैयार की जा रही है। जिसके बाद प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। बजट जारी होते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।-विनय रावत, अधिशासी अभियंता, जल निगम, हापुड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोलर चलित होगा पंप सेट
इस ओवर हैड टैंक की खासियत यह होगी कि यह सोलर संचालित होगा। इसके साथ सोलर पैनल लगाए जाएंगे। अभी तक ग्रामीण क्षेत्रों में कई कई दिन बिजली न आने पर ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब बिजली का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed