फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

प्रेमिका से मिलने आए युवक की चाकुओं से गोदकर की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
hapur news
प्रेमिका से मिलने आए युवक की चाकुओं से गोदकर की हत्या
विज्ञापन

हापुड़। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव झंडा मुर्शदपुर में बृहस्पतिवार देर रात प्रेमिका से मिलने उसके चाचा के घर गए युवक को परिजनों ने युवती के साथ देख लिया। युवती के चाचा और उसके पुत्रों ने युवक को चाकुओं से गोद दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट की है। चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गांव झंडा मुर्शदपुर निवासी विपिन (27) पुत्र कर्मवीर का गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बृहस्पतिवार को युवती की मां की तबीयत खराब थी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था और युवती की चाची भी उसकी मां के साथ अस्पताल में रुकी थी। ऐसे में युवती अपने चाचा के घर पर सोयी थी। इसी दौरान उसने गांव के ही अपने प्रेमी विपिन को रात के समय मिलने के लिए घर बुला लिया। बताया जाता है कि विपिन को युवती के चाचा इंद्रपाल ने युवती के साथ देख लिया। जिसके बाद इंद्रपाल ने अपने पुत्र अंकित, गोलू और दूसरी भतीजी के साथ मिलकर विपिन को चाकुओं से गोद दिया। चींख पुकार सुनकर कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चारों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करते हुए चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed