फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

दो घंटे में खत्म हुए डोज, 2307 को ही लगा टीका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
hapur news
दो घंटे में खत्म हुए डोज, 2307 को ही लगा टीका
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना वैक्सीन खत्म होने पर शुक्रवार कई बूथों पर हंगामा हुआ। 19 बूथों पर सिर्फ 2307 लोगों को ही टीका लग सका। जबकि सैकड़ों लोगों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। चिकित्सकों ने किसी तरह लोगों को समझाकर वापस भेजा
बीते एक सप्ताह से कोरोना वैक्सीन के लिए मारामारी मची हुई है। सीमित मात्रा में वैक्सीन स्टॉक आ रहा है, जिससे दो से ढाई हजार लोगों को ही टीके लग पाते हैं। बूथों की संख्या भी 32 से घटाकर सिर्फ 19 कर दी गई है। इनमें प्रत्येक बूथ पर 100 से 150 लोगों को ही टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सभी 19 बूथों पर सिर्फ 2307 लोगों का टीकाकरण हो सका। स्लॉट बुक कराने वाले लोगों को ही टीका लगाया गया। इस दौरान दूर दराज से आए सैकड़ों लोगों को जब टीके नहीं लगे तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। इनमें बहुत से लोग ऐसे थे, जिन्हें दूसरी डोज लगनी थी, लेकिन वैक्सीन की कमी के कारण टीका नहीं लगाया जा सका। चिकित्सकों ने किसी तरह लोगों को समझाकर वापस भेजा। वहीं, स्लॉट बुकिंग में भी काफी परेशानी हो रही है। वैक्सीन कम होने से महज दो मिनट में ही स्लॉट बुक हो रहे हैं, ऐसे में बहुत से लोग इससे वंचित रह जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज 18 बूथों पर 3150 लोगों को लगेंगे टीके
शनिवार को 18 बूथों पर 3150 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें 1600 लोगों को पहली डोज लगेगी, जिसमें अधिकांश युवा शामिल होंगे। जबकि 1550 को दूसरी डोज लगाई जाएगी।
कोरोना की तीसरी लहर आने की संभावना से लोग डरे हुए हैं। वह भी टीका लगवाने आए थे, लेकिन वैक्सीन नहीं होने के कारण उन्हें टीके नहीं लग सका। -राजू।
कोरोना की दूसरी लहर में बहुत से लोगों को जान गंवाते देखा है। इसलिए वैक्सीन जरूरी है, वह भी टीका लगवाने पहुंचे। लेकिन उन्हें वापस भेज दिया गया। -रमेश चंद
जुलाई में टीकाकरण तेज होने का दावा किया जा रहा है। इसलिए वह भी बूथ तक नहीं आए, लेकिन अब वैक्सीन की कमी से टीका नहीं लग पा रहा है। -प्रभात
गर्मी में भी वह टीका लगवाने अस्पताल आईं। उनका रजिस्ट्रेशन भी हो चुका है, फिर भी टीका नहीं लगाया जा सका है। वैक्सीन नहीं होने की बात कही जा रही है। -पुष्पा

वैक्सीन की डिमांड लगातार भेजी जा रही है। जितना स्टॉक मिल रहा है, उससे लोगों का टीकाकरण कराया जा रहा है। जल्द ही तेजी से टीकाकरण शुरू करा दिया जाएगा।-डॉ संजीव कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed