फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

आज बंद रहेगी गढ़ रोड सब्जी व फल मंडी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
hapur news
आज बंद रहेगी गढ़ रोड सब्जी व फल मंडी
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए गढ़ रोड स्थित नवीन मंडी आढ़त एसोसिएशन ने प्रत्येक रविवार को मंडी को बंद रखने का निर्णय लिया है। हालांकि अन्य दिनों में मंडी सुचारु रूप से चालू रहेगी।

गढ़ रोड स्थित नवीन मंडी में पूरे जिले के अलावा आसपास के जिलों से भी किसान अपनी सब्जी और फल आदि बेचने के लिए सुबह से ही जमा होने शुरू हो जाते हैं। रविवार के दिन अवकाश होने के कारण अपेक्षाकृत अधिक भीड़ रहती है। ऐसी स्थिति में मंडी आढ़त एसोसिएशन ने सप्ताह में रविवार को मंडी बंद रखने का निर्णय लिया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रिजेंश त्यागी ने बताया कि रविवार को अपेक्षाकृत अधिक भीड़ रहती है। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने में कुछ मदद की जाए, इसे देखते हुए रविवार को मंडी बंद करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि शनिवार को जो भी किसान मंडी पहुंचे थे, उनका पूरा माल बिक चुका है। ऐसे में मंडी बंद होने से उन्हें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed