{"_id":"6096d8fa8ebc3e374f05d195","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2183821181","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में गया परिवार, चोरी ने जेवर व नकदी उड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में गया परिवार, चोरी ने जेवर व नकदी उड़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी में गया परिवार, चोरी ने जेवर व नकदी उड़ाई
धौलाना। हापुड़ में शादी समारोह में शामिल होने गए परिवार के मकान को चोरों ने खंगाल लिया। चोरों ने मकान से लाखों के जेवर और नगदी चोरी कर ली। पीड़ित ने थाना धौलाना में चोरी की तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
छोटा मोहल्ला निवासी दीपक के मामा हापुड़ में रहते हैं। शुक्रवार रात हापुड़ में शादी समारोह था। वह मकान का ताला लगाकर परिवार सहित शादी में शामिल होने के लिए गए थे। शनिवार को जब दीपक वापस लौटा तो मुख्य द्वार का ताला टूटा पड़ा था। घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी, संदूक, बेड से सारा सामान बिखरा पड़ा था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। दीपक के मुताबिक चोर लाखों के जेवरात, कीमती सामान सहित 20 हजार की नकदी चोरी कर ले गए हैं। पीड़ित ने थाना धौलाना में चोरी की तहरीर दी है । कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह ने बताया कि पुलिस घटनाक्रम की छानबीन कर रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।