{"_id":"608707bb8ebc3ebf8277c8cb","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd217796380","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन
महिला की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा
हापुड़। नगर के एक अस्पताल में निमोनिया बुखार से पीड़ित एक मरीज के उपचार के नाम पर पांच लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है। इसके बाद भी मरीज की जान नहीं बच सकी। इसके विरोध में परिजनों ने हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करा दिया।
मोदीनगर निवासी मोनिका गर्ग निमोनिया से पीड़ित चल रही थी। कोरोना के कारण कहीं अस्पतालों में बेड नहीं मिलने पर उसे हापुड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल ने उनसे 5 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद भी उपचार ठीक से नहीं किया। जिसके चलते दोपहर बाद महिला की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने जोरदार हंगामा किया। हालांकि पुलिस ने किसी तरह समझा कर गुस्साए लोगों को शांत करा वापस भेज दिया।