फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जिला अस्पताल में कोरोना जांच के लिए दो घंटे किया इंतजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
hapur news
जिला अस्पताल में कोरोना टेस्ट कराने के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : HAPUR
जिला अस्पताल में कोरोना जांच के लिए दो घंटे किया इंतजार
विज्ञापन

हापुड़। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शहर में दो मुख्य स्थानों पर होने वाली कोरोना जांच को बंद कराकर मरीजों की जान आफत में डाल दी है। अब मीलों चलकर मरीजों को जिला अस्पताल जाकर जांच करानी पड़ रही है। एक ही स्थान पर केंद्र होने से जांच कराने वालों की मारामारी मची हुई है। ऐसे में व्यवस्था पूरी तह चरमरा गई है।
कोरोना की जांच के लिए पहले जिले में गढ़ रोड सीएचसी और नगर पालिका के डायट परिसर में जांच बूथ बनाया गया था। करीब एक साल से इन स्थानों पर जांच की जा रही थी। शहर की बड़ी आबादी इन्हीं दो स्थानों पर रहती है। गांवों से आने वाले लोग भी सवारियों के जरिए आसानी से इन केंद्रों पर पहुंच जाते थे। लेकिन मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही अब स्वास्थ्य विभाग ने यहां के जांच बूथों को बंद करा दिया। अब दस्तोई रोड स्थित जिला अस्पताल पर ही एक मात्र जांच केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

शहर से पांच किलोमीटर दूर जिला अस्पताल
जिला अस्पताल शहर से करीब चार किलोमीटर दूर पड़ता है। मोदीनगर रोड से इस अस्पताल तक जाने के लिए या तो जसरूपनगर से होते हुए जाना पड़ेता है या फिर सीएमओ कार्यालय से आगे जाकर दूसरे अन्य रास्ते से। आश्चर्य की बात यह है कि दोनों ही रास्तों पर कोई सवारी की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में संपन्न लोग तो अपने वाहनों से चले जाते हैं, लेकिन गरीब लोगों को या तो हालत खराब होने पर भी पैदल जाना पड़ रहा है, या फिर वह जा ही नहीं पा रहे। इस बिगड़ी व्यवस्था से लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट -
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ रेखा शर्मा ने बताया कि मरीजों को परेशानी न हो, इसके लिए यह व्यवस्था की गई है। जिला अस्पताल में मरीजों के भर्ती होने की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed