फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कोरोना से चार की मौत, 153 नए संक्रमित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
hapur news
कोरोना से चार की मौत, 153 नए संक्रमित
विज्ञापन

हापुड़। जिले में सोमवार को कोरोना से चार की मौत हो गई। जबकि 153 नए मामले सामने आए हैं। 83 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया है। जिले में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 1307 पहुंच गई है। संक्रमित मिले मरीजों को आइसोलेशन वार्डों में भर्ती कराया गया है। संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग कराई जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सिंभावली के गांव औरंगाबाद निवासी 65 वर्षीय महिला की सात अप्रैल को कोरोना की पुष्टि हुई थी। हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। अहमदनगर निवासी 37 वर्षीय व्यक्ति में 14 अप्रैल को कोरोना की पुष्टि हुई थी, जिनकी मौत हो गई। सिंभावली के बक्सर निवासी 57 वर्षीय बुजुर्ग ने भी कोरोना के चलते दम तोड़ दिया। जबकि चमरी निवासी 75 वर्ष महिला की भी कोरोना के चलते मौत हो गई। एक ही दिन में चार की मौत हो गई। सोमवार को 153 नए संक्रमित मरीज मिले है। जिन्हें आइसोलेट करा दिया है। 83 मरीजों के स्वस्थ्य होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में मिले मरीज
हापुड़ क्षेत्र : बुर्ज मोहल्ला, इन्द्रलोक, तगासराय, अर्जुन नगर, कविनगर, संजय विहार, कोतवाली परिसर, ग्राम बदनौली, कनिया कल्याणपुर, कांवी, पन्नापुरी, बछलौता, बाबूगढ़, रामगंज, रफीकनगर, महमूदपुर, शिवपुरी, एचपीडीए, हरद्वारीनगर, मीरपुर कलां, पुलिस लाईन आवासीय, लज्जापुरी, आर्यनगर, अकड़ौली, जसरूप नगर, कोटला युसूफ, पटेलनगर, फतहपुर, बड़ी मण्डी हापुड, नक्का कुआ, गढ़ के पीएचसी दोताई, अनाज मंडी गढ़, दुर्गा कॉलोनी, गढ़, कैलाश नगर, गढ़, रेलवे स्टेशन, गढ़, सदरपुर, घोसियान मौहल्ला, नानपुर.पावटी, राजीव नगर, ग्राम आलमनगर, दत्तियाना, फुल्डेहरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिम्भावली क्षेत्र : हरौड़ा, हिम्मतपुर, खगोई, बक्सर, हसूपुर,खिचरा।
धौलाना क्षेत्र : नंगला, ढीकरी, ककराना, धौलाना देहरा, रजनी विहार
पिलखुवा क्षेत्र : बजरंगपुरी, पिलखुवा, शिवाजीनगर, लखपत सिंह मढैया, नगर पालिका पिलखुवा छिददापुरी, गढ़ी पिलखुवा, पिलखुवा रेलवे रोड, सिखेड़ा, अशोक नगर, थाना आवासीय परिसर, डूहरी, पिलखुवा चाहडब्बा, पिलखुवा किशनगंज, भावा सपनावत, करीमपुर भाईपुर।

जिले में कोरोना की स्थिति कुल जांच-----473756
कुल मरीज--------------------6590
एक्टिव मरीज------------------1307
स्वस्थ मरीज-------------------5210
मृतक--------------------------73
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि मरीजों के लिए अस्पतालों में व्यवस्थाएं सुधारी जा रही हैं। वेंटिलेटर, आईसीयू की जरूरत वाले मरीजों को हर संभव मदद दी जा रही है। डीएम प्रत्येक मरीज की स्थिति को लेकर गंभीर हैं। मरीजों को अब परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed