फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

संकट : सीएचसी, कोठीगेट में कोरोना जांच बंद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
hapur news
गढ़ रोड सीएचसी में कोरोना टेस्ट बंद होने के कारण हंगामा करते लोग। - फोटो : HAPUR
संकट : सीएचसी, कोठीगेट में कोरोना जांच बंद
विज्ञापन

हापुड़। गढ़ रोड सीएचसी, डायट परिसर, कोठीगेट अस्पताल में होने वाली कोरोना जांच बंद कर दी गई हैं। अब सिर्फ जिला अस्पताल पर ही कोरोना की जांच हो सकेगी। इससे नाराज लोगों ने गढ़ रोड सीएचसी में काफी हंगामा किया। साथ ही डीएम से शिकायत की। वहीं, सीएमओ का दावा है कि मरीजों की सुविधा के चलते यह निर्णय लिया गया है।
गौरतलब है कि जिला अस्पताल दस्तोई रोड पर बनाया गया है, जो हापुड़ मुख्यालय से करीब चार किलोमीटर दूर है। इस अस्पताल तक जाने के लिए खास सवारी का इंतजाम नहीं हैं। फिर भी शहर में तीन स्थानों पर होने वाली कोरोना की जांच को बंद कर, इस अस्पताल को केंद्र बना दिया गया है। रविवार को बड़ी संख्या में लोग गढ़ रोड सीएचसी पहुंचे। वहां, कोरोना की जांच कराने की बात कही। लेकिन स्टाफ ने जांच केंद्र जिला अस्पताल पर होने की बात कही। इस पर बिफरे लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। अस्पताल में काफी देर तक गहमा गहमी रही। उधर, स्वास्थ्य अफसरों का कहना था कि पास-पास जांच केंद्र होने पर मरीज पॉजिटिव आने पर दूसरे केंद्र पर पहुंचकर जांच कराते थे, इसमें रिकॉर्ड गड़बड़ाते थे और एक ही पॉजिटिव की एंट्री दो बार होने से उसकी मॉनीटरिंग भी मुश्किल होती थी। जिला अस्पताल को अब कोविड अस्पताल बना दिया गया है। ऐसे में यही जांच होगी और जिन लोगों को भर्ती होने की आवश्यकता है, वह आसानी से यहीं एडमिट हो सकेंगे। होम आइसोलेट वाले मरीजों को यहीं से रेफर किया जा सकेगा। हालांकि इतना जरूर है कि यहां तक मरीजों को पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि अस्पताल तक जाने के लिए सवारी के खास इंतजाम नहीं हैं। हंगामा करने वालों में अनिल, सुमित, राजेश, गौरव, श्रवण, सोनू, सतेंद्र, संजय, अर्पित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए यह पहल शुरू की गई है। अब उन्हें जांच कराने के बाद भटकना नहीं पड़ेगा, बल्कि जरूरत पड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed