{"_id":"6085b67c8ebc3ebd096835e5","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2177453195","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पतालों में ओपीडी बंद, इलाज को भटक रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पतालों में ओपीडी बंद, इलाज को भटक रहे मरीज
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना महामारी के चलते अस्पतालों की ओपीडी बंद होने से मरीज इलाज के लिए भटक रहे हैं। अस्पतालों में चिकित्सकों के नहीं मिलने से उन्हें खासी परेशानी हो रही है। स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हो चुकी हैं, मरीजों को लेकर परिजन इधर-उधर भटक रहे हैं।
कोरोना की दूसरी लहर ने स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की सच्चाई बयां कर दी है। जब से यह संक्रमण दोबारा लौटा है। मरीजों की जान भगवान भरोसे हो गई है। क्योंकि कोरोना के मरीजों को भर्ती होने में दिक्कत हो ही रही है। वहीं, अन्य रोगों से पीड़ित मरीजों के लिए ओपीडी सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं। जिसके चलते उन्हें उपचार ही नहीं मिल पा रहा है। रविवार को बड़ी संख्या में विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीज गढ़ रोड सीएचसी पहुंचे। जहां कोई ऑक्सीजन सिलिंडर साथ लेकर आया तो कोई एंबुलेंस के जरिए पहुंचा। लेकिन ओपीडी सेवा बंद होने के कारण कोई चिकित्सक अस्पतालों में नहीं मिल सका। ऐसे में उन्हें उपचार के लिए भटक कर वापस लौटना पड़ा। कुल मिलाकर कोरोना महामारी के इस दौर में लोगों को अपनी जान बचाना मुश्किल हो रहा है।
सीएमओ डॉ रेखा शर्मा ने बताया कि मरीजों के परामर्श के लिए टेलीमेडिसन सेवा शुरू की गई है। मोबाइल पर इनसे संपर्क कर उपचार पाया जा सकता है। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के चलते ही ओपीडी बंद की गई है।