फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

औद्योगिक इकाइयों ने लौटाए 160 सिलिंडर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
hapur news
औद्योगिक इकाइयों ने लौटाए 160 सिलिंडर
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए जिले की औद्योगिक इकाइयों ने आगे बढ़कर सहयोग किया है। औद्योगिक इकाईयों ने जिला प्रशासन को 160 सिलिंडर मुहैया कराए हैं, ताकि इन्हें रिफिल कराकर जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा सके।
कोरोना की दूसरी लहर में मरीजों को ऑक्सीजन लेवल काफी कम हो रहा है जिसके कारण उनकी मौत भी हो रही है। अब तक हजारों जानें ऑक्सीजन की कमीन के चलते हुई हैं। देशभर में ऑक्सीजन की कमी बढ़ गई है। ऐसे में संकट की इस घड़ी में औद्योगिक इकाइयां भी आगे आई हैं। धौलाना, पिलखुवा और हापुड़ में करीब 50 से अधिक ऐसी इकाइयां हैं जहां ऑक्सीजन सिलिंडर की आवश्यकता होती है। सरकार ने ऐसी गैैर जरूरी इकाइयों को आक्सीजन सप्लाई न करने के आदेश जारी किए ते। जिसके बाद इन इकाइयों को बंद कर दिया गया। अब इन इकाईयों द्वारा उनके खाली सिलेंडरों को जिला प्रशासन को मुहैया कराया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला उद्योग उपायुक्त पंकज निर्वाण ने बताया कि जिले में औद्योगिक इकाइयों ने 160 सिलेंडर वापस लौटाएं हैं। जिनका प्रयोग जरूरतमंदों के लिए किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईआईए के मंडल सचिव धीरज चुग ने बताया कि संकट के इस समय में सभी को एक दूसरे का सहयोग करना है। जनहित में लोगों को आगे आकर अपने अपने स्तर के प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed