{"_id":"60845d188ebc3ebcc5436cd4","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd217694862","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना से दो मौत, 227 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना से दो मौत, 227 संक्रमित मिले
विज्ञापन

हापुड़। जिले में शनिवार को कोरोना से दो मौत हो गई, जबकि रिकॉर्ड 227 मरीज मिले। जिन्हें आइसोलेशन वार्डों में भर्ती कराया गया है। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1287 पहुंच गई हैं, जबकि 99 मरीजों के ठीक होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। नौ दिन के अंदर 1347 मरीज मिल चुके हैं।
जिले में कोरोना संक्रमण बेकाबू हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में पिछले चार महीने में कोई मौत नहीं हुई थी लेकिन शनिवार को संक्रमण से दो मौत हो गई। विभाग के अनुसार धौलाना निवासी 45 वर्षीय महिला में 21 अप्रैल को कोरोना की पुष्टि हुई थी। उसे जीएस मेडिकल में भर्ती कराया गया था, जहां वह जिंदगी से जंग हार गई। वहीं, हापुड़ के श्रीनगर निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग में कोरोना की पुष्टि होने पर उन्हें मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। जिले में दो मौतों से भय का माहौल बन गया है। इसके अलावा शनिवार को रिकॉर्ड 227 मरीज सामने आए।
इन क्षेत्रों में मिले मरीज
हापुड़ क्षेत्र असौड़ा, सर्वोदय कॉलोनी, कसेरठ बाजार, इंदिरा नगर, मधुबन कॉलोनी, मधुबन कॉलोनी, राधापुरी, भगवती गंज, ज्ञानलोक, छज्जुपुरा, पीरबाउद्दीन, रसूलपुर, विवेक विहार, आदर्शनगर कॉलोनी, पंचीशील कॉलोनी, जीएस कैंपस, सिम्स मेडिकल, लेबर ऑफिस, पटेल नगर, ब्रजनाथपुर, छज्जुपुरा, तगासराय, साकेत, दोयमी,
विज्ञापन
पिलखुवा क्षेत्र सीएचसी, दिनेशनगर, पिलखुवा इंदिरापुरम, सपनावत, साकेत, मोहल्ला गढ़ी, शैलेष फार्म, परतापुर, छिपीवाड़ा, कृष्णा गंज, चंडी मंदिर, खैरपुर, शिवाजी नगर, खेड़ा, मुकिमपुर, मंडैया, मोहननगर,
गढ़ क्षेत्र रेलवे स्टेशन, बदरखा, खिलवाई, रुस्तमपुर, अठसैनी, सदरपुर गढ़, बलवापुर, मुकीमपुर, बलवापुर, जनूपुरा, बागड़पुर, खेड़ा, पोपई, मंडी चौक, ब्रजघाट,
सिंभावली क्षेत्र बक्सर, भदस्याना, मानक चौक, भरना, खुड़लिया, फतेहपुर, दत्तियाना, सिंभावली, सहसापुर, माधापुर, बक्सर, शुगर मिल, बागड़पुर।
चार महीने बाद हुई है मौत
जिले में दिसंबर महीने के बाद से चार महीने तक जिले में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई थी। लेकिन शनिवार को दो मौत से हड़कंप मच गया है। हालांकि कोरोना से जिले में कई मौत होने की चर्चा सोशल मीडिया पर चर्चा बनी हुई है लेकिन विभाग के रिकॉर्ड में ये आंकड़े शामिल नहीं किए गए हैं।
जिले में कोरोना की स्थिति
कुल जांच------------470743
कुल मरीज-----------6363
एक्टिव मरीज----------1287
स्वस्थ मरीज------------5007
मृतक-------------------69
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि जिले में कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई है। संक्रमित मिले मरीजों का उपचार शुरू करा दिया गया है। लोग घरों में रहे और सुरक्षित रहे।