{"_id":"6081bcdb8ebc3e590f3cfc1a","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd217600542","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार व दो लाख के लिए विवाहिता के साथ मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार व दो लाख के लिए विवाहिता के साथ मारपीट
विज्ञापन

हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के गांव वझीलपुर निवासी विवाहिता को ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसके साथ मायके में आकर भी मारपीट की गई। पीड़िता ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
वझीलपुर निवासी पीड़िता ने बताया कि उसका जून 2020 में मोहल्ला भीमनगर निवासी हरेंद्र से हुआ था। पिता ने लगभग आठ लाख रुपये विवाह में खर्च किए, लेकिन आए दिन उसे कार और दो लाख की मांग के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता के पिता ने अपने बहनोई से दो लाख रुपये उधार लेकर दे भी दिये, लेकिन ससुराल पक्ष दिन प्रतिदिन उसको शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान करते रहे। नवंबर 2020 को दहेज को लेकर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता तभी से मायके में रह रही थी। आरोप है कि 31 जनवरी को ससुराल पक्ष के लोग उसके घर पहुंच गए और उसे व उसके परिजनों को जमकर पीटा।
थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पीड़िता ने ससुराल पक्ष के पति हरेंद्र, पप्पू, लक्ष्मी, विजय, शिवम, राकेश, प्रदीप, कृष्णा, भगत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।