{"_id":"6071ecef8ebc3e82aa0eb289","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd216951299","type":"story","status":"publish","title_hn":"शस्त्र दुकानों के निरीक्षण में मिली अनियमितता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शस्त्र दुकानों के निरीक्षण में मिली अनियमितता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शस्त्र दुकानों के निरीक्षण में मिली अनियमितता
हापुड़। चुनाव से पहले शस्त्र की दुकानों पर एसडीएम और सीओ द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान पूरे वर्ष बेचे गए कारतूसों का ब्योरा मांगा गया। जांच के दौरान दुकानों पर अनियमितताएं मिली हैं। अग्निशमन यंत्र एक्सपायर मिले, जिन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
शुक्रवार को एसडीएम सत्यप्रकाश और सीओ वैभव पांडेय ने शस्त्र लाइसेंस की दुकानों की जांच की। अधिकारियों द्वारा शहर की कुल आठ दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टॉक सही मिला। हालांकि अधिकारियों ने पिछले एक वर्ष तक का कारतूसों का पूरा ब्योरा मांगा है। यदि किसी व्यक्ति ने अधिक कारतूस खरीदे हैं तो उसकी जानकारी मांगी है। इसके अलावा दुकानों में जमा हो रहे शस्त्र की प्रतिदिन रिपोर्ट जिला मुख्यालय और पुलिस कार्यालय पर देने के लिए निर्देशित किया गया है। एसडीएम ने बताया कि दुकानों पर अग्निशमन यंत्र एक्सपायर पाए गए, जिसे लेकर दुकानदारों को निर्देशित किया गया। इसके अलावा दुकानों पर सीसीटीवी लगवाने के लिए भी निर्देशित किया गया।