फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े गुड़ व्यापारी को गोली मारकर छह लाख लूटे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
hapur news
अधिकारियों से हाथ जोड़कर बदमाशों को पकड़ने की गुहार लगाते घायल व्यापारी का भाई। - फोटो : HAPUR
बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े गुड़ व्यापारी को गोली मारकर छह लाख लूटे
विज्ञापन

हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गढ़ रोड फ्लाईओवर पर शनिवार को दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने गुड़ व्यापारी के सीने में गोली मारकर 6.25 लाख रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार होने में कामयाब हो गए। परिजनों ने व्यापारी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। सूचना के बाद काफी संख्या में व्यापारी अस्पताल पहुंच गए और हंगामा किया। घटना के खुलासे के लिए एसपी ने चार टीमें गठित की हैं।
नगर के मोहल्ला सूर्य विहार निवासी सुनील गर्ग की गढ़ रोड स्थित पक्का बाग में दुकान और नवीन मंडी में गुड़ की आढ़त है। शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह बाइक से नवीन मंडी जाने के लिए घर से निकले थे। जैसे ही वह गढ़ रोड स्थित फ्लाइओवर पर पहुंचे तो बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक करके रोक लिया। बदमाशों ने व्यापारी से हाथापाई करते हुए रुपयों से भरा हुआ थैला लूट लिया, जिसमें 6.25 लाख रुपये थे। विरोध करने पर बदमाशों ने व्यापारी के सीने से तमंचा सटाकर फायर झोंक दिया। बदमाशों ने दूसरा फायर भी किया, लेकिन गनीमत रही कि दूसरी गोली व्यापारी को नहीं लगी। इसके बाद बदमाश रुपयों से भरा थैला लूटकर फरार हो गए। घायल अवस्था में व्यापारी बाइक लेकर पक्का बाग स्थित अपने भाई के पास पहुंचा और गोली लगने की जानकारी दी। इस दौरान मौके पर व्यापारियों की भीड़ जमा हो गई। आनन फानन में परिजनों ने घायल व्यापारी को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने हालत को गंभीर देखते हुए घायल व्यापारी को दिल्ली के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

घटना के बाद व्यापारी अस्पताल में एकत्र हो गए। थाना देहात के अलावा हापुड़ नगर और हाफिजपुर पुलिस के साथ एसपी नीरज कुमार जादौन, एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा भी अस्पताल पहुंच गए। जहां व्यापारियों ने अधिकारियों के सामने हंगामा किया। व्यापारी नेता राजीव गर्ग, कपिल एसएम, संजय अग्रवाल, सुमित कंसल, संजीव सिंहल, मोहित सिंहल, ललित अग्रवाल, जगदीश प्रधान, अशोक बबली सहित व्यापारियों ने हंगामा करते हुए कहा कि व्यापारियों के साथ आए दिन इस प्रकार की घटनाएं हो रही हैं, जिसके कारण इस वर्ग में दहशत का माहौल है। शहर में मुख्य स्थानों पर पुलिस गश्त बढ़ाते हुए सीसीटीवी लगवाए जाएं, ताकि बदमाश इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम न दें सकें। एसपी ने अधिकारियों को जल्द घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद व्यापारी शांत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों की गिरफ्तारी चार टीम गठित
एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि घटना के जल्द खुलासे के लिए चार टीमें गठित की हैं। जिनमें दो एसओजी व दो टीमें थाना पुलिस की शामिल हैं। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
मोबाइल ने बचाई जान, गोली टकराकर दिल में घुसने से बची
हापुड़। जाके राखो साइंया मार सके न कोय, यह कहावत शनिवार चरितार्थ हुई। बदमाशों द्वारा व्यापारी को जब गोली मारी गई तो वह ऊपर की जेब में रखे मोबाइल में लगी, जिससे गोली की दिशा बदल दी। हालांकि व्यापारी की स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों का कहना है कि उनकी जान बच सकती है।

घटना के दौरान व्यापारी सुनील गर्ग के विरोध को देखते हुए बदमाशों ने उनकी हत्या करने का इरादा बना लिया था। इसलिए एक बदमाश ने उनके सीने से सटाकर गोली मारी। सिटी स्कैन के बाद चिकित्सकों ने बताया कि गोली ने मोबाइल में लगने के बाद अपनी दिशा बदल दी और दिल से थोड़ी नीचे जाकर धंस गई। गोली सीधे दिल में लगती तो व्यापारी के मौके पर ही मौत हो सकती थी। इस पूरे घटना में व्यापारी की बहादुरी भी काबिले तारीफ रही। बदमाशों द्वारा गोली मारने के बाद सुनील खुद बाइक चलाकर फ्लाई ओवर से पक्का बाग पहुंचे और अपने भाई को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। जिसके बाद ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed