फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

परीक्षा छूटने पर छात्रों ने किया हंगामा, पुलिस से नोकझोंक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
hapur news
परीक्षा छूटने पर छात्रों ने किया हंगामा, पुलिस से नोकझोंक
विज्ञापन

हापुड़। नगर के एक आईटीआई कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों की फीस जमा नहीं होने पर एडमिट कार्ड रोक दिए गए। जिसके कारण करीब 60 छात्र परीक्षा से वंचित रह गए। गुस्साए छात्रों ने कॉलेज के बाहर धरना प्रदर्शन कर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस से भी नोकझोंक हुई। लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका।
हंगामा कर रहे छात्रों ने बताया कि वह आईटीआई इलैक्ट्रीशियन, फिटर द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। छात्रवृत्ति आने पर उनकी फीस जमा होती थी। लेकिन इस बार छात्रवृत्ति समय से नहीं आ सकी। कॉलेज ने इस बारे में उन्हें नहीं बताया। शनिवार को दो पालियों में परीक्षा आयोजित होनी थी।
विज्ञापन

जब वह एडमिट कार्ड लेने पहुंचे तो फीस जमा न होने की बात कहते हुए उन्हें एडमिट कार्ड नहीं दिए गए। कॉलेज यदि एक या दो दिन पहले जानकारी देता तो वह फीस जमा कर देते। गुस्साए छात्र रविंद्र यादव के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पहुंचे और हंगामा किया। लेकिन एसडीएम नहीं मिल सके, जिसके बाद छात्र कॉलेज के बाहर आकर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामा कर रहे छात्रों को पुलिस ने समझाने का प्रयास किया। लेकिन छात्र एडमिट कार्ड की मांग पर अड़ गए, इस पर पुलिस के साथ भी नोकझोंक हुई। मामले का निस्तारण न होने पर छात्रों की दोनों ही पालियों की परीक्षाएं छूट गईं।

हंगामा करने वालों छात्रों में गौरव कुमार, अंकित, विशाल कुमार, गौरव कुमार, रोहित कुमार, संजय कुमार, दीपक, आशीष कुमार, अमित, निखिल, दीपक कुमार, आकाश कुमार, अकित कुमार, कुनाल, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed