फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

हापुड़ में मास्क न पहनने वालों पर शिकंजा, 3058 के काटे चालान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
hapur news
हापुड़ में मास्क न पहनने वालों पर शिकंजा, 3058 के काटे चालान
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बृहस्पतिवार को पुलिस ने बिना मास्क पहनने वालों से जुर्माना वसूला। चेकिंग के दौरान बस, ऑटो, ई रिक्शा में बिना मास्क लगाए सफर करने वाले लोगों के भी चालान किए। इस दौरान 3058 लोगों के चालान काटे गए, जिनसे 3.30 लाख रुपये जुर्माना वसूली गया।
बृहस्पतिवार को सीओ एसएन वैभव पांडेय, कोतवाली प्रभारी सुबोध सक्सेना टीम के साथ सड़कों पर उतरे। वाहन व पैदल राहगीरों पर मास्क नहीं होने पर चालान काटे गए। साथ ही रोडवेज व प्राइवेट बसों में चेकिंग की गई। शहर में ऑटो और ई-रिक्शा में यात्रा करने वाले लोगों से भी जुर्माना वसूला गया। ऑटो में तीन से अधिक सवारियों के बैठने पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

एसपी नीरज जादौैन ने बताया कि बृहस्पतिवार को 3058 लोगों के चालान काटे गए। जिनसे 3.30 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। इसमें देहात थाना क्षेत्र में 538, हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में 800, बाबूगढ़ क्षेत्र में 300, बहादुरगढ़ क्षेत्र में 100, सिंभावली क्षेत्र में 100, गढ़ क्षेत्र में 300, पिलखुवा क्षेत्र में 500, हाफिजपुर क्षेत्र में 250, धौलाना क्षेत्र में 170 लोगों के चालान काटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि जिले में मास्क अनिवार्य किया गया है। कोरोना महामारी में लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed