फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जमीन के बदले भूखंड न मिलने पर किसानों ने किया धरना-प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
hapur news
एचपीडीए में धरना देते भाकियू भानु कार्यकर्ता। - फोटो : HAPUR
जमीन के बदले भूखंड न मिलने पर किसानों ने किया धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

हापुड़। एचपीडीए द्वारा प्रीत विहार, आनंद विहार व ट्रांसपोर्ट नगर के लिए किसानों से अधिग्रहित की गई भूमि के बदले मूलभूत सुविधाएं न देने व विकसित भूखंड से वंचित रखने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को भाकियू भानु के आह्वान पर किसानों ने हंगामा किया। किसानों ने प्राधिकरण कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की।
धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पवन हूण ने कहा कि आनंद विहार योजना के अंतर्गत सड़क के सहारे किसानों से भूमि अधिग्रहित की गई थी, चमरी, अच्छेजा, सबली के किसानों ने इसका विरोध किया था और मुआवजा नहीं उठाया। लेकिन प्राधिकरण ने भूमि को अपने नाम करा लिया, उक्त भूमि को वापस कराया जाए। यदि भूमि वापस नहीं की जाती है तो किसानों को वर्तमान रेट के हिसाब से मुआवजा दिया जाए। नगर उपाध्यक्ष संजय चौधरी ने बताया कि दिल्ली रोड पर किसानों की जमीन के अलावा प्राधिकरण की स्थापना से पहले दुकानें व फैक्टरी आदि बनी हुई है। इस मामले में प्राधिक रण एक पक्ष से वार्ता कर रहा है लेकिन किसानों का पक्ष नहीं सुना जा रहा है। जबकि किसानों की जमीन सबसे ज्यादा है। मामले का निस्तारण करने से पहले किसानों का भी पक्ष जरूर सुनें।
विज्ञापन

संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह व राधेलाल त्यागी ने कहा कि प्रीत विहार विस्तार योजना से प्रभावित किसानों को चमरी, श्यामनगर के नाम से बांटकर विकास शुल्क में जो अंतर किया गया है, उसे तत्काल समाप्त किया जाए। प्रीत विहार द्वितीय के अच्छेजा निवासी किसान सुरेश चंद को विकसित आवासीय भूखंड किसानों के साथ ही दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष राजवीर सिंह भाटी ने कहा कि प्रीत विहार द्वितीय से प्रभावित किसान कुशमाकर, सुधाकर को कमिश्नर के आदेशानुसार दुकानों का आवंटन किया जाए। प्रीत विहार विस्तार से प्रभावित किसानों को दिए जाने वाले विकसित आवासीय भूखंडों की साइट प्लान बनाकर लिखित नोटिस देकर भूखंड से संबंधित सभी अभिलेख पूरा कर रजिस्ट्री कराकर कब्जा कार्रवाई करायी जाए।
इन समस्याओं के विरोध में किसानों ने प्राधिकरण कार्यालय परिसर में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने प्राधिकरण के अधिकारियों को अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन दिया। इस दौरान एक किसान की बाइक भी चोरी हो गई।

इस मौके पर योगेंद्र शर्मा, विनीत कुमार, संजय चौधरी, योगेंद्र त्यागी, सियानंद त्यागी, पप्पी चौधरी कांति त्यागी, ओमप्रकाश त्यागी, गजेंद्र त्यागी, अर्जुन त्यागी, जागेश्वर त्यागी, सर्वेश त्यागी, अमरेस त्यागी, पिंटू त्यागी, सुधीर त्यागी, सतीश त्यागी, सिपट्टर, सुनील शिशौदिया, विनोद त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed