फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

सब्जी से भरा कैंटर पलटा, दो किसानों की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
hapur news
सब्जी से भरा कैंटर पलटा, दो किसानों की मौत
विज्ञापन

हापुड़। नेशनल हाईवे-9 स्थित मंसूरपुर कट के पास सोमवार देर रात सब्जी से भरा एक तेज रफ्तार कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दो किसानों की मौत हो गई। जबकि, छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक जनपद अमरोहा के रहने वाले थे। संभल और अमरोहा के किसान कैंटर में सब्जी लेकर दिल्ली की आजादपुर मंडी जा रहे थे। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने वाहन को सड़क से हटवाते हुए यातायात सुचारु कराया।
जिला अमरोहा और संभल के कुछ किसान कैंटर में सब्जियां भरकर उन्हें बेचने के लिए गाजीपुर मंडी के लिए निकले थे। सोमवार देर रात करीब एक बजे कैंटर थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के अंतर्गत मंसूरपुर रेलवे क्रासिंग कट के पास तेज गति के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन

इस दौरान कैंटर में सवार किसानों में चीख-पुकार मच गई। अधिकतर किसान कैंटर में सब्जी के ऊपर बैठे थे। हादसे में आठ किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल किसानों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने जनपद अमरोहा के गांव फतेहपुर निवासी उमराव व गांव भीमा सुल्तानपुर निवासी हरि सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि, अमरोहा के ही गांव महमूदपुर निवासी राहुल व एक अज्ञात किसान की हालत गंभीर बनी हुई है। इसके अलावा महमदपुर निवासी चालक कन्हैया, गांव चकफेरी निवासी सूरजपाल, जनपद संभल के भोपपुर नवाब वाली निवासी श्याम सिंह, विक्रम घायल हैं। गंभीर रूप से घायलों को रेफर किया गया है। जबकि कुछ किसानों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दुर्घटना के बाद मौके पर जाम पर लग गया। देहात थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर ने पुलिसकर्मियों ने क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त वाहन को हाईवे से अलग हटवाया और काफी के साथ काफी मशक्कत के बाद यातायात सुचारु कराया। थाना देहात प्रभारी निरीक्षक उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों की हालत में सुधार बताया जा रहा है। इस संबंध में फिलहाल कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed