{"_id":"606b5b1f8ebc3ef1095d27f6","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd216656446","type":"story","status":"publish","title_hn":"असौड़ा में युवक पर हमला कर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असौड़ा में युवक पर हमला कर किया घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असौड़ा में युवक पर हमला कर किया घायल
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा निवासी युवक पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। आरोपी युवक को हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव असौड़ा निवासी सागर ने बताया कि दानिश, शाहनवाज व जनपद गाजियाबाद भोफापुर निवासी रिजवान उससे किसी बात को लेकर रंजिश रखते हैं। रविवार शाम इन लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। हमले में वह गंभीर रुप से घायल हो गया। विवाद होता देखकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग भी किया। इसके बाद आरोपी हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। थाना देहात प्रभारी निरीक्षक उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।