Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

पंचायत चुनाव में आरक्षण के खिलाफ आईं 130 आपत्तियां

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
hapur news
पंचायत चुनाव में आरक्षण के खिलाफ आईं 130 आपत्तियां
विज्ञापन

हापुड़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण जारी होने के बाद आपत्तियां दर्ज कराने का समय बीत गया है। आठ मार्च तक ही आपत्तियां ली गई। सबसे ज्यादा आपत्ति ग्राम प्रधान पद को लेकर प्राप्त हुई हैं। अंतिम दिन तक जिले में कुल 130 आपत्ति दर्ज की गई हैं।
आरक्षण चार्ट जारी होने के बाद बहुत सी सीटों पर लोग इनसे संतुष्ट नहीं थे। प्रशासन द्वारा चार से आठ मार्च तक आपत्तियां मांगी गई थी। अंतिम दिन तक जिले में 130 आपत्तियां प्राप्त हुई। प्रधान पद के लिए सबसे अधिक 108 आई, जिसमें 61 हापुड़ ब्लॉक, 19 सिंभावली, 9 गढ़ और 19 धौलाना की रही। क्षेत्र पंचायत सदस्य पर 15 आपत्ति आई, जिनमें पांच हापुड़, पांच सिंभावली, दो गढ़, तीन धौलाना में आपत्ति आई। जिला पंचायत सदस्य के लिए छह वार्ड के लिए आपत्ति आई है। वहीं ग्राम पंचायत सदस्य के लिए भी आपत्ति आई है। गांव कंदौला के ग्रामीण द्वारा यह आपत्ति दर्ज कराई गई है। जिला स्तरीय कमेटी इन शिकायतों का निस्तारण कर 15 मार्च को अंतिम सूची प्रकाशित करेगी। अंतिम दिन विकास खंडों में अधिक आपत्ति दर्ज कराई गईं।
विज्ञापन

जिला पंचायतराज अधिकारी यावर अब्बास ने बताया कि पांच दिन में कुल 130 आपत्तियां आई हैं। 10 से 12 मार्च तक जिला स्तरीय कमेटी इन आपत्तियों का निस्तारण करेगी। 15 मार्च को आरक्षण की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed