{"_id":"60466c538ebc3ee97f58f41e","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd215069230","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्ति पर हमला कर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यक्ति पर हमला कर किया घायल
विज्ञापन
लालपुर मेें व्यक्ति पर हमला कर किया घायल
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी एक व्यक्ति के साथ गांव के ही पिता व पुत्रों ने मारपीट कर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लालपुर निवासी आदेश पुत्र मामचंद ने बताया कि गांव का ही एक परिवार उससे रंजिश रखता है। रविवार को उसके साथ आरोपी पिता व पुत्र अभद्रता करने लगे। इसका विरोध करने पर वह मारपीट पर उतारू हो गए। इतना ही नहीं धारदार हथियार से वार कर उसे घायल कर दिया। इसकी सूचना पर पुलिस ने उसका मेडिकल कराया और तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी उत्तर सिंह राठौर ने बताया कि तहरीर के आधार पर सूरज, विपिन, बॉबी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।