{"_id":"60466bb98ebc3ee64917d04c","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd215069069","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलआईसी में विदेशी निवेश बढ़ाने के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलआईसी में विदेशी निवेश बढ़ाने के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन

हापुड़। मेरठ डिवीजन इंश्योरेंस एंप्लाइज यूनियन(एमडीआईईयू) के पदाधिकारियों ने एलआईसी में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की सीमा और आइपीओ के विरोध में सोमवार कोे विरोध प्रदर्शन किया।
यूनियन के उपाध्यक्ष पुनीत कुमार ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा एलआईसी कर्मियों को भुगतना पड़ रहा है। सरकार तानाशाहीपूर्ण रवैया अख्तियार किए हुए है। इसको लेकर एलआईसीकर्मी लगातार अपना विरोध जता रहे हैं। सरकार ने बजट में एफडीआई की सीमा को 49 प्रतिशत से बढ़कर 74 प्रतिशत कर दिया है। इससे देश के बीमा क्षेत्र में मालिकाना हक विदेशी पूंजीपतियों को हासिल होगा। अभी तक जो लाभ देशवासियों को होता था। वह अब विदेशी पूंजीपतियों को होगा। सरकार का यह कदम राष्ट्रहित में नहीं है। जबकि भारतीय जीवन बीमा निगम अपने लाभ को भारत में ही खर्च करती है। अब सरकार आईपीओ के माध्यम से एलआईसी का शेयर मार्केट लाना चाहती है। सरकार आईपीओ लाने का औचित्य देशवासियों को बताए। सरकार के कदम से निश्चित तौर पर भारतीय अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ना तय है। इस मौके पर नेपाल सिंह, केवी सिंह, कुलदीप, जयवीर सिंह, प्रदीप, शकील, संजय त्यागी, पंकज जैन, रविंद्र, नरेंद्र कुमार, विपिन, समीर, अनवार अहमद, सतेंद्र, तेजवीर सिंह, वीडी शर्मा, राकेश, अभिषेक, देवेंद्र सिंह, हरवीर सिंह, कुलदीप सिंह, ममता बंसल, दीपा, चंचल, सुनीता आदि रहे।