{"_id":"60411dcd8ebc3ef1095d17fa","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd214839157","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू संगठनों ने उठाई युवती को बरामद करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू संगठनों ने उठाई युवती को बरामद करने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू संगठनों ने उठाई युवती को बरामद करने की मांग
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के एक गांव से पिछले दिनों लापता युवती के मामले में बृहस्पतिवार को हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने युवती की जल्द से जल्द बरामदगी की मांग की।
26 फरवरी को देहात थाना क्षेत्र की एक 21 वर्षीय युवती को दूसरे संप्रदाय का युवक झांसा देकर अपहरण कर ले गया। इस मामले में परिजनों द्वारा आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, लेकिन युवक और युवती का अभी भी कोई सुराग नहीं है। जिसके कारण पीड़ित पक्ष के लोगों में रोष व्याप्त है। इस संबंध में बृहस्पतिवार दोपहर हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी देहात थाने पहुंच गए। जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि पुलिस युवती को बरामद करने में हीला हवाली कर रही है। कहा कि पुलिस ने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करते हुए युवती को बरामद नहीं किया तो आंदोलन छेड़ा जाएगा। ज्ञापन देने वालों में जिला महामंत्री पवन तोमर जिला मंत्री संजय तिवारी जिला उपाध्यक्ष अमित बंसल, नरेंद्र सैनी, बेटी बचाओ प्रमुख हरेंद्र यादव, नगर अध्यक्ष नीरज शर्मा आदि शामिल रहे।
थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।