फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

अब एक फोन पर धनराशि पहुंचाएगा धनराशि

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
hapur news
अब एक फोन पर धनराशि पहुंचाएगा धनराशि
विज्ञापन

हापुड़। डाक विभाग आज महा लॉगिन डे मनाने जा रहा है, इस दौरान किसी भी बैंक से जुड़े ग्राहक डाक कर्मियों को अपने घर, दुकान, खेत पर बुलाकर महज आधार कार्ड के जरिये खाते से दस हजार रुपये तक की धनराशि निकाल सकेंगे। इस दौरान विभाग की योजनाओं से भी ग्राहकों को अवगत कराया जाएगा।
डाक विभाग ने खाताधारकों के लिए एईपीएस (आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम) व्यवस्था शुरू की है। इसमें अगर किसी को सौ रुपये से लेकर दस हजार रुपये तक की जरूरत है और खाता आधार से लिंक है तो बैंक जाने की कोई आवश्यकता नहीं है। सिर्फ पोस्टमास्टर के नंबर पर फोन करना है, नाम और पता बताना है। इसके बाद डाककर्मी घर बैठे ही धनराशि पहुंचाएंगे। इस योजना में यह जरूरी नहीं है कि ग्राहक का खाता सिर्फ डाकघर में ही हो, बल्कि किसी भी बैंक का ग्राहक इस योजना का लाभ उठा सकता है।
विज्ञापन

पोस्टमास्टर अरुण मोहन शंखधर ने बताया कि पांच मार्च को डाक विभाग एईपीएस महा लॉगिन डे मना रहा है। इस दौरान डाक कर्मी गांव, शहरों में योजनाओं की जानकारी देंगे। साथ ही इस दिन ग्राहक डाक घर में सूचना देकर अपने कार्यालय, खेत, घर आदि पर भी धनराशि मंगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बैंकों की तर्ज पर ही डाक विभाग में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक चल रहा है। यह पूरी तरह पेपर लैस है, सिर्फ आधार कार्ड और अंगूठे से ही इस बैंक की तमाम योजनाओं की जानकारी ली जा सकती है। साथ ही इस बैंक के एप के जरिए भी सुविधाओं का लाभ उठाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed