फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

स्मार्ट क्लास न चलने पर एसएसवी कॉलेज के छात्रों ने किया हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
hapur news
एसएसवी कॉलेज में धरने पर बैठे छात्र। - फोटो : HAPUR
स्मार्ट क्लास न चलने पर एसएसवी कॉलेज के छात्रों ने किया हंगामा
विज्ञापन

हापुड़। दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज में स्मार्ट कक्षाओं का संचालन नहीं होने, छात्रसंघ कार्यालय के बंद रहने समेत अनेक समस्याओं के विरोध में एबीवीपी के आह्वान पर छात्रों ने धरना प्रदर्शन किया। प्राचार्या को ज्ञापन सौंपकर जल्द राहत नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
धरने को संबोधित कर रहे छात्र नेता मोहित पाल ने बताया कि कॉलेज में दूर दराज के क्षेत्रों से छात्र पढ़ाई के लिए आते हैं। लेकिन यहां पीने के पानी तक की समुचित व्यवस्था नहीं है। आने वाले दिनों में भयंकर गर्मी पड़ेगी, ऐसे में छात्रों को पानी के लिए भी यहां तरसना पड़ेगा। स्कूल परिसर में छात्र सहायता केंद्र की भी व्यवस्था नहीं हैं, ऐसे में छात्र अपनी समस्याओं को लेकर इधर उधर भटकते फिरते हैं।
विज्ञापन

कार्तिक गौड़ ने बताया कि कॉलेज परिसर में जब से स्मार्ट क्लास का निर्माण हुआ है, लेकिन आज तक इसका संचालन नहीं हुआ है। जिनका छात्रों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। जबकि आधुनिक समय में स्मार्ट कक्षाएं छात्रों की जरूरत हैं, इन्हें तुरंत खोला जाए ताकि इसका लाभ छात्रों को मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज में बना छात्रसंघ कार्यालय नहीं खोला जा रहा है। जिससे छात्रों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। कॉलेज परिसर में शौचालय की व्यवस्था बहुत की खराब है। इतना ही नहीं बी.कॉम द्वितीय वर्ष में फंडामेंटल ऑफ इंटर्नशिप, कॉस्ट एकाउंटिंग का कोई शिक्षक भी नहीं है। ऐसे में छात्रों को अच्छी पढ़ाई का अवसर भी नहीं मिल पा रहा है। इन समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर छात्रों ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया।

इस मौके पर मोहित पाल, कार्तिक गौड, बिट्टू जाटव, अभिनव शर्मा, अमन ठाकुर, निकुंज चौधरी, करण, सूजल कौशिक, तुषार, शिवम निर्वाण, प्रवीण कुमार, कुशल चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed