फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

वायु और जल प्रदूषण को रोकेगा समीर एप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
hapur news
वायु और जल प्रदूषण को रोकेगा समीर एप
विज्ञापन

हापुड़। अब अगर कहीं खुले में कूड़ा जलता मिला या दूसरे कारणों से प्रदूषण फैलता नजर आया तो आम आदमी भी अपना दायित्व निभाते हुए शिकायत कर सकता है। प्रदूषण पर शिकंजा कसने में सहायक समीर एप अब हापुड़ में भी लांच हो गया है। दिल्ली एनसीआर और बड़े शहरों में अभी इसकी सुविधा लोगों को मिल रही थी। हापुड़ के लोग भी मोबाइल पर समीर एप डाउनलोड कर घर बैठे शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से समीर एप लांच किया गया था। दिल्ली गाजियाबाद सहित दूसरे बड़ों शहरों में वर्ष 2019 में ही इस एप की शुरूआत हो गई थी। इस एप पर आने वाली शिकायतों को उस एरिया के क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी या संबंधित विभाग जैसे नगर पालिका और जल निगम को ट्रांसफर कर दिया जाता है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी शिकायत को पढ़ने के बाद संबंधित विभाग को भेज देता है। इसके बाद उसकी जांच की जाती है। इतना ही नहीं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के उच्चाधिकारियों द्वारा भी इस एप पर आने वाली शिकायतों की समीक्षा की जाती है। निर्धारित समय पर यदि शिकायत का निस्तारण नहीं होता है तो संबंधित विभाग को कारण भी बताना होता है। यदि समस्या का समाधान हो जाता है तो शिकायत के निस्तारण की सूचना शिकायतकर्ता को उसके एप पर ही भेज दी जाती है।
विज्ञापन

----
लोग आसानी से कर सकते हैं शिकायत
अधिकारियों के अनुसार जिले में एप लांच करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को ईडी और पासवर्ड वितरित कर दिए गए हैं। लेकिन आम व्यक्ति को आईडी या पासवर्ड की कोई आवश्यकता नहीं है। आम व्यक्ति एप को मोबाइल में डाउन लोड कर इस्तेमाल कर सकता है। उदाहरण के तौर पर कहीं कूड़ा जलता पाया जाता है तो व्यक्ति उसकी फोटो और विवरण एप के माध्यम से अपलोड कर सकता है। इसके बाद संबंधित विभाग जैसे नगर पालिका इसका संज्ञान लेगा और मामले में कार्रवाई के साथ इसका निस्तारण करेगा। एंड्रायड फोन पर प्ले स्टोर में जाकर समीर एप को डाउनलोड किया जा सकता है। इससे फोटो और लोकेशन भी शेयर की जा सकती है। इसमें डेली की एयर क्वालिटी इंडेक्स की जानकारी मिलने के साथ ही शिकायतों की ट्रैकिंग भी की जा सकती है। अभी तक जो शिकायतें की गई हैं उनमें सबसे अधिक शिकायतें टूटी सड़क की वजह से उड़ने वाली धूल से है। साथ ही फैक्ट्रियों में निकलने वाले जहरीले धुएं से और कूड़ा जलाए जाने की शिकायतें भी भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इसी माह लांच हुआ एप, अभी नहीं आई एक भी शिकायत
जिले में इस एप की शुरूआत इसी माह हुई है और लगभग सभी संबंधित विभागों को आईडी और पासवर्ड वितरित कर दिए गए हैं। लेकिन लोगों में फिलहाल इसे लेकर जागरूकता की कमी है। समीर एप पर जिले में अब तक एक भी शिकायत दर्ज नहीं हो सकी है। वहीं विभागों को शिकायतों का इंतजार है।

---
क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी उत्सव शर्मा ने बताया कि समीर मोबाइल एप जिले के लोगों के लिए लांच कर दिया गया है। इस पर जल और वायु प्रदूषण संबंधी जो भी शिकायतें मिलती हैं, उन्हें निर्धारित समय पर निपटाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभागों को शिकायतें ट्रांसफर कर दी जाएंगी। लोगों को एप के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed