फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

किसान विरोधी है भाजपा सरकार - प्रियंका गांधी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
hapur news
अटसैनी हाइवे पर प्रियंका गाँधी का स्वागत करते कांग्रेसी... - फोटो : HAPUR
किसान विरोधी है भाजपा सरकार - प्रियंका गांधी
विज्ञापन

हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर। बिजनौर में होने वाली किसान महापंचायत में शामिल होने जा रहीं कांग्रेस की महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी का कार्यकर्ताओं ने हापुड़ बाईपास व गांव अठसैनी में जोरदार स्वागत किया। प्रियंका गांधी ने भाजपा को किसान विरोधी पार्टी बताते हुए कृषि कानूनों को समाप्त करने की मांग की।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का सोमवार को बिजनौर किसान महापंचायत में जाने के दौरान गढ़ क्षेत्र में गांव अठसैनी के निकट जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी और प्रदेश सचिव डॉ. शोएब के नेतृत्व में पहुंचे कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा किसान विरोधी पार्टी है। केंद्र और प्रदेश सरकार पूंजीपतियों और उद्योगपतियों के इशारे पर काम कर रहीं हैं। गरीब, मजदूर व किसान पूरी तरह त्रस्त हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों के दौरान कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता गांवों में घर-घर पहुंचकर कृषि कानूनों के बारे में किसानों को बताएं, ताकि सभी किसान इन कानूनों की खामियों को जान सकें। किसानों की आवाज भाजपा को सुनाई नहीं दे रही, आगामी विधानसभा चुनावों में जनता भाजपा को पूरी तरह नकार देगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन को प्रत्येक स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर सेवादल जिलाध्यक्ष मुकेश कौशिक, उपाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, इरफान, ज्ञानेंद्र गुप्ता, शहजादा चौधरी, मनोज कौशिक, अमित अग्रवाल, राजकुमार जौहरी, आकाश त्यागी,सगीर अहमद, हरीश पुरुषोत्तम, विकास त्यागी, त्रिनेत्र गोयल, शबीला परवीन, विकास भारद्वाज, शादाब सैफी, मुन्नी बेगम, जलज तेवतिया, जुबैर टाटा, सतीश शर्मा, आजाद सैफी, सविता, नवनीत कुमार, इसरार, गुरविंदर समेत अन्य लोग मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठित होने कार्य करने की अपील की।
विज्ञापन

वहीं हापुड़ में बुलंदशहर रोड बाईपास पर भी प्रियंका गांधी का जोरदार स्वागत हुआ। प्रियंका गांधी ने सभी कार्यकर्ताओं का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। स्वागत करने वालों में पूर्व विधायक गजराज सिंह, शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, एससी विभाग कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश कुमार भाटी, ब्लॉक अध्यक्ष डा. जकारिया मनसबी, मदन सिंह चौहान, फुुरकान राणा, एहतेशाम कुरैशी, विनोद कुमार, विक्की शर्मा, राकेश खन्ना, भरत लाल शर्मा, विनोद कुमार, जितेंद्र अग्रवाल, गौरव गर्ग, निसार खान, समीर, मोहम्मद परवेज, अंकुर अग्रवाल, सद्दाम अब्बासी, फरदीन, लोकेश कुमार, सलेख चंद, मोहम्मद इरफान, लोकेश बरवाल, मो. शाह नवाज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed