फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कुष्ठ रोगियों से न करें किनारा, दवाओं से स्वस्थ हो रहे मरीज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
hapur news
कुष्ठ रोगियों से न करें किनारा, दवाओं से स्वस्थ हो रहे मरीज
विज्ञापन

हापुड़। कुष्ठ रोग अब लाइलाज नहीं है, इसलिए कुष्ठ रोगियों से सौतेला व्यवहार न करें। बल्कि उनका आत्मविश्वास बढ़ाएं ताकि वह जल्द स्वस्थ हो सकें। स्वास्थ्य विभाग इस तरह की जागरूकता लोगों के बीच फैला रहा है। दवाओं से कुष्ठ का इलाज संभव है, जिले में बहुत से मरीज पूरी तरह स्वस्थ भी हो चुके हैं। कुष्ठ दिवस पर स्वास्थ्य कर्मियों को इसकी शपथ भी दिलाई गई।
कुष्ठ रोग एक विषाणु के जरिये फैलता है, यह छुआछूत की बीमारी नहीं है। हालांकि बहुत समय तक रोगी के संपर्क में रहने पर यह दूसरे लोगों में फैल भी सकता है। बहरहाल, अब इस रोग के खात्मे के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास कारगर दवाएं हैं। जिनका सेवन करने के बाद मरीज के संपर्क में आने पर भी दूसरे लोगों में यह रोग नहीं फैल सकता।
विज्ञापन

स्वास्थ्य अफसरों की मानें तो कुष्ठ रोग अब लाइलाज नहीं रहा है। बल्कि नियमित उपचार से कुछ ही महीने में मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो जाता है। राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण दिवस पर शनिवार को स्वास्थ्य कर्मियों को अधिकारियों ने शपथ दिलाई, साथ ही मरीजों को बेहतर उपचार देने और उनकी निगरानी कर पूरी तरह स्वस्थ करने का भी प्रण लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कुष्ठ रोगियों की स्थिति
वर्ष मरीजों की संख्या
2017-18 91
2018-19 239
2019-20 114
2020-21 30
कुष्ठ रोग के प्रमुख लक्षण
* शरीर पर तांबयी रंग के चक्कते बन जाना।
* चक्कतों में सुनपन का एहसास होना।
* हाथ पैर की अंगुलियों में विकलांगता आ जाना।
* सोते समय कमर पर अधिक पसीना आना।
जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. जेपी त्यागी ने बताया कि जिले में कुष्ठ रोग से पीड़ित मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। दवाओं से इसका उपचार आसानी से कराया जा सकता है। लोग कुष्ठ रोगियों से दूरी न बनाएं, बल्कि उनका आत्मविश्वास बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed