फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जिले के 12 गांवों में विकास कार्यों को मिली हरी झंडी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
hapur news
जिले के 12 गांवों में विकास कार्यों को मिली हरी झंडी
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना काल से उबरते हुए अब जिले में विकास कार्य तेजी से शुरू हो रहे हैं। ऐसे कार्यों को भी मंजूरी मिल रही है जो पिछले काफी समय से अटके हुए थे। इसी क्रम में जिले के 12 गांवों में 14 कार्यों को डीएम ने मंजूरी दे दी है। लघु सिंचाई विभाग द्वारा जिले में करीब 93 लाख रुपये की लागत से छोइया सफाई, तालाब जीर्णोंद्धार और नाली निर्माण के कार्य होंगे। बड़ी बात यह है कि इन कार्यों के लिए मनरेगा के तहत 38501 मजदूरों को रोजगार मिलेगा।
लद्यु सिंचाई विभाग द्वारा जिले के विभिन्न गांवों में कार्यों की योजना बनाई गई थी। 12 गांवों में 14 कार्यों के लिए विभाग द्वारा प्रस्ताव तैयार किए गए थे। इन कार्यों को कराने के लिए विभाग के पास बजट भी मौजूद है। इसके लिए 12 जनवरी को डीएम की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें इन कार्यों को मंजूरी दे दी गई। अब जल्द ही इन कार्यों को शुरू कर दिया जाएगा। इन कार्यों में गांव कस्तला कासमा बाद में छोइया नाले की सफाई, कुछ गांवों में तालाबों का जीर्णोद्धार और गूल नालियों की सफाई का कार्य किया जाना है। कार्य भले ही छोटे हों, लेकिन इन कार्यों को कराए जाने के लिए 38501 मजदूरों का रोजगार दिया जाएगा। कोरोना काल के बाद उबरने का प्रयास कर रहे ग्रामीण क्षेत्रों में मजदूर वर्गों के लिए यह संजीवनी का काम करेगी। सभी कार्याें को मनरेगा के तहत किया जाएगा।
विज्ञापन

कोट
लद्यु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता एपी वर्मा ने बताया कि डीएम की बैठक में इन प्रस्तावों को लेकर चर्चा हो चुकी है। जल्द ही इन पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इन गांवों में होंगे कार्य --
गांव लागत लाख में श्रमिकों की संख्या
अमीपुर नंगौला 11.80 3902
बीरमपुर 13.51 4862
कस्तला कासमाबाद 23.27 11550
जनुपुरा 5.72 2198
पलवाड़ा 12.01 5621
नेकनामपुर 6.44 2490
फत्तापुर 6.46 2500
नली हुसैनपुर 4.16 1686
भटियाना 8.51 3850
सरावनी 5.04 2155
रामपुर नियामतपुर 3.64 1160
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed