फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

दिनभर गुल रही आधे शहर की बिजली, लोग हुए परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
hapur news
दिनभर गुल रही आधे शहर की बिजली, लोग हुए परेशान
विज्ञापन

हापुड़। दिल्ली रोड स्थित बिजलीघर पर एक महीने पहले चूहा घुसने से फुंकी वीसीबी मशीनों को बदला गया। जिसके चलते दिनभर बिजलघर को बंद रखा गया। इसके चलते आधे शहर की बिजली ठप रही। इस दौरान लोगाें को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर पर भी मेंटीनेंस का काम हुआ। शाम करीब 6 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
दिल्ली रोड बिजलीघर की वीसीबी मशीन में एक महीने पहले चूहा घुस गया था। लाखों रुपये की मशीन जलकर खाक हो गई थी। रविवार को इस मशीन की बदली का काम शुरू हुआ। जिसके चलते बिजलीघर के फीडर नंबर एक, तीन, सात, आठ व चार बंद हो गए। इन फीडरों से जुड़े मोहल्ला लज्जापुरी, सिद्धार्थनगर, चमरी, आलोक, मीरगंज, गणेशपुरा, इंद्रानगर, मधुबन कॉलोनी, विवेक विहार, श्रीनगर, कलक्टर गंज, आर्यनगर, जवाहर गंज, कसेरठ बाजार, छज्जुपुर, महेशपुरी, गोपीपुरा की आपूर्ति दिनभर गुल रही। ऐसे में इंवर्टर आदि भी जवाब दे गए। लोगों को जरूरी कार्य निपटाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह 10:40 पर बिजलीघर को बंद किया गया था। ऐसे में हजारों घरों की बत्ती दिनभर गुल रही। शाम करीब 6 बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। उधर, आए दिन इस बिजलीघर से जुड़े इलाकों में आपूर्ति बाधित रहने से लोगों में रोष व्याप्त है। वहीं, उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर पर भी मेंटीनेंस का कार्य पूरा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ प्रथम राहुल गुप्ता ने बताया कि वीसीबी मशीन की बदली के चलते फीडर बंद रखे गए थे। मशीन लगा दी गई है, प्रभावित इलाकों की आपूर्ति भी बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed