फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाने पर भड़के लोग, किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
hapur news
सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाने पर भड़के लोग, किया प्रदर्शन
विज्ञापन

हापुड़। आवास विकास मेरठ रोड स्थित पंचवटी कॉलोनी में सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने ठेकेदार द्वारा अनियमितता बरते जाने की बात कहकर प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने कॉलोनी में मानकानुसार काम कराने की मांग की।
आवास विकास मेरठ रोड स्थित पंचवटी कॉलोनी में करीब 35 लाख की लागत से सड़क, नाली व पुलिया निर्माण कार्य कराया जा रहा है। पिछले काफी दिनों से कार्य प्रगति पर है। मंगलवार को स्थानीय लोगों ने संबंधित ठेकेदार पर अनियमितता बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने निर्माण कार्य में मानकानुसार नहीं होने का भी दावा करते हुए प्रदर्शन किया। कॉलोनी निवासी मोनिका शर्मा, अनिकेत कुमार, राहुल ने संबंधित ठेकेदार पर आरोप लगाते हुए बताया कि डस्ट के स्थान पर राख का प्रयोग किया जा रहा है। निम्न किस्म की ईंट का प्रयोग भी होने रहा है। जोकि मानकानुसार ठीक नहीं है। उन्होंने ठेकेदार की लापरवाही को लेकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद हापुड़ के जेई प्रमोद कुमार ने बताया कि पंचवटी कॉलोनी के लोगों ने पुलिया निर्माण में मानकानुसार कार्य नहीं कराने का आरोप लगाया गया है। मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed