{"_id":"5fccd5068ebc3ecfda647f90","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd209811540","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन सेवा केंद्रों पर भी दिव्यांगजन कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन सेवा केंद्रों पर भी दिव्यांगजन कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन सेवा केंद्रों पर भी दिव्यांगजन कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन
हापुड़। दिव्यांगों को राहत के लिए भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) जन सुविधा केंद्र (सीएससी) के माध्यम से एक साथ कार्य करेंगे। ग्रामीण इलाकों में रहने वाले दिव्यांगजनों तक कृत्रिम अंग एवं उपकरण पहुंचाने के लिए जन सुविधा केंद्रों पर भी रजिस्ट्रेशन हो सकेगा। जिसके बाद एलिम्को उन्हें कृत्रिम अंग उपकरण निशुल्क उपलब्ध कराएगा।
जनपद में करीब 360 जन सुविधा केंद्र संचालित हैं। जन सुविधा केंद्र के जिला प्रबंधक जितेंद्र यादव ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में रहने वाले दिव्यांगजनों को राहत पहुंचाने के लिए भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम और जन सुविधा केंद्र ने एक पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत की है। इसके तहत कोई भी दिव्यांगजन सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया 40 फीसदी या उससे अधिक का दिव्यांगता प्रमाणपत्र जिले के किसी भी जन सुविधा केंद्र में प्रस्तुत कर आवेदन कर सकता है। उन्होंने बताया कि ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, कान की मशीन और अन्य कृत्रिम अंगों के लिए जन सुविधा केंद्र द्वारा प्राप्त आवेदनों पर दिव्यांगजनों को एलिम्को द्वारा उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।