{"_id":"5fcbadb38ebc3ecfdb093df4","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2097816132","type":"story","status":"publish","title_hn":"एस एस वी कॉलिज में छात्रा की थर्मल जाँच कराते शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एस एस वी कॉलिज में छात्रा की थर्मल जाँच कराते शिक्षक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहात के निजी स्कूल से टैक्स वसूलेगा जिला पंचायत
हापुड़। जिला पंचायत ने कोरोना काल से उबरते हुए अब अपनी आय बढ़ाने के लिए कमर कस ली है। देहात क्षेत्र में बिना नक्शा पास कराए भवनों पर शिकंजा कसने के साथ सबसे पहले शैक्षिक संस्थानों को नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है। जिला पंचायत ने डीआईओएस और बेसिक शिक्षा विभाग से ऐसे शिक्षक संस्थानों की सूची मंगवाई है। इसके अलावा देहात क्षेत्र में लगे यूनीपोल से भी टैक्स वसूलने का निर्णय लिया है।
कोरोना काल के चलते जिला पंचायत भी वित्तीय संकट से जूझ रहा है। विभाग ने अब अपनी आय बढ़ाने की कवायद तेज कर दी है। जिला पंचायत का अब पूरा फोकस टैक्स वसूली पर है। इसके लिए सबसे पहले देहात क्षेत्र के निजी शिक्षण संस्थानों से टैक्स वसूलने की तैयारी की जा रही है। इसमें पब्लिक स्कूल, हायर एजूकेशन या कोचिंग सेंटर आदि सभी संस्थान शामिल होंगे। इन सभी से भवनों के लिए टैक्स वसूला जाएगा।
गौरतलब है कि पिछली 11 सितंबर को बोर्ड बैठक में ग्रामीण क्षेत्र में भवन निर्माण कराने वाले भवन स्वामियों पर नक्शा पास न कराने पर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया था। इसके अलावा डीआईओएस कार्यालय और बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय से सूची मांग ली गई है। डीआईओएस द्वारा ऐसे 45 और बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा 399 शिक्षण संस्थानों की सूची उपलब्ध कराई गई है। इस सूची के आधार पर विभाग की ओर से सर्वे का कार्य शुरू कर दिया गया है। संबंधित विभागों से भी शिक्षण संस्थानों को भवनों के नक्शा पास कराने के लिए आदेश जारी करने के लिए कहा गया है। जिला पंचायत द्वारा सर्वे के बाद इन सभी को नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष अमृता कुमार ने देहात क्षेत्र में सभी भवन स्वामियों से अपील करते हुए कहा कि वे समय रहते नक्शा पास करा लें, इससे राजस्व प्राप्त होगा तो देहात क्षेत्रों में तेजी से विकास भी हो पाएगा।
---
देहात में लगे अवैध यूनिपोल पर भी होगी कार्रवाई -
अपर मुख्य अधिकारी प्रणव पांडेय ने बताया कि जिला पंचायत अब देहात क्षेत्र में सड़कों के किनारे खड़े अवैध यूनिपोल पर भी कार्रवाई करेगी। देहात क्षेत्रों में सड़कों के किनारे लगे यूनीपोल पूरी तरह से अवैध हैं, ऐसे में इन्हें उखाड़ने की कार्रवाई की जाएगी। यूनीपोल के लिए जिला पंचायत से लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।