फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

एस एस वी कॉलिज में छात्रा की थर्मल जाँच कराते शिक्षक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
hapur news
15 दिन में ही उखड़ गई मेरठ रोड फ्लाईओवर पर बनी सड़क
विज्ञापन

हापुड़। मेरठ रोड फ्लाईओवर पर बनी सड़क 15 दिन में ही उखड़ गई है। वाहनों के दबाव के चलते कई स्थानों पर सड़क टूट गई है। सड़क उखड़ने के साथ अधिकारियों की पोल भी खुलने लगी है। लोगों का आरोप है कि सड़क के निर्माण में बेहद घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। अब खामी छुपाने के लिए सड़क पर पैच लगाने का काम चल रहा है। हापुड़ से पांची फ्लाईओवर तक बनी सड़क का भी ऐसा ही हाल है।
एनएचएआई ने करीब एक महीने पहले इस पुल की सड़क को बनाने के लिए खोद दिया था। करीब 12 से 15 दिनों तक सड़क खुदी ही पड़ी रही थी। इस दौरान लोगों को खासी समस्याओं का सामना करना पड़ा था। इसके बाद सड़क का निर्माण शुरू हुआ था। सड़क बनती देख लोग खुश थे। करीब एक पखवाड़ा पहले ही सड़क का निर्माण पूरा कर दिया गया था, लेकिन सड़क बनने के साथ ही दोबारा टूटनी शुरू हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे ही हाल रहा तो सड़क जल्द ही पुरानी स्थिति में वापस आ जाएगी।
विज्ञापन

पांची फ्लाईओवर तक बनी सड़क भी टूटने लगी
- हापुड़ से मेरठ रोड पर पांची फ्लाईओवर तक बनी सड़क भी निर्माण के कुछ दिन बाद से ही टूटने लगी है। इस समाचार को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद सड़क पर पैच लगा दिए गए, लेकिन स्थिति अभी भी अच्छी नहीं है। लोगों का कहना है कि जबकि शहर से बाहर निकलने व अंदर आने के लिए यह मुख्य पुल है। इसके बाद भी इसके सड़क निर्माण में लापरवाही की गई है। सड़क का निर्माण बेहद घटिया सामग्री के इस्तेमाल से किया गया है। सड़क निर्माण में महज खानापूर्ति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य सेतु निगम ने कराया था निर्माण
- शहर में जाम की स्थिति को देखते हुए वर्ष 2011-12 में मेरठ रोड पर दोनों रेलवे क्रासिंग के ऊपर राज्य सेतु निगम द्वारा फ्लाईओवर का निर्माण किया गया था। राज्य सेतु निगम द्वारा निर्माण के बाद इस पुल को पीडब्लूडी को हैंडओवर किया जाना था, जिससे पुल के ऊपर सड़क आदि का समय से रख-रखाव हो सके, लेकिन किन्हीं कारणों से पुल को हैंडओवर नहीं किया जा सका। अभी भी पुल राज्य सेतु निगम के अधीन ही है।
मरम्मत के बाद ज्यादा दिन नहीं चलती सड़क
- मेरठ रोड पर बने पुल की रिपेयरिंग बीते आठ वर्ष से लगातार होती आ रही है। लेकिन निर्माण में अक्सर लापरवाही बरती जाती है। जिसके चलते आज तक इस पर बनी सड़क ज्यादा दिन रुक नहीं सकी। इस बार भी यही स्थिति सामने आ रही है।
ज्वाइंट पर सही तरीके से नहीं बनाई गई सड़क
- पुल के ज्वाइंट पर सड़क सही तरीके से नहीं बनाई गई है। जिसके चलते आवागमन के दौरान वाहनों को तेज झटका लगता है। कई बार दुपहिया वाहन सवार गिरने की स्थिति में भी आ जाते हैं। पुल की सही तरीके से फिनिशिंग भी नहीं की गई है।
कोट
पीडी दिनेश चतुर्वेदी का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। पुल पर बनी सड़क का निरीक्षण कराया जाएगा। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
बोले लोग
- गांव दस्तोई निवासी संजीव शर्मा ने कहा कि पुल पर एक महीने से सड़क निर्माण के चलते आवागमन में काफी परेशानी हुई। अब सड़क बनी तो कुछ ही दिन में टूटने लगी। इसमें सही निर्माण सामग्री नहीं लगाई गई है।--फोटो संख्या---04
- आवास विकास निवासी रविंद्र त्यागी ने कहा कि बीते आठ वर्षों से इस पुल की स्थिति खराब ही है। मानक के अनुसार काम नहीं हो रहा है। नई सड़क एक महीने भी नहीं चल सकी। इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।--फोटो संख्या--05
- आवास विकास निवासी श्रृष्टि ने कहा कि पुल की चौड़ाई वाहनों के दबाव के हिसाब से काफी कम है। ऐसे में अक्सर यहां जाम लगा रहा है। साथ ही टूटी सड़क के कारण लोगों को परेशानी होती है। अब नई सड़क भी टूटने लगी है।--फोटो संख्या--06

- चंद्रलोक कॉलोनी निवासी अंशिका ने कहा कि नई सड़क के निर्माण में लापरवाही की गई है। जिसके चलते यह टूटने लगी है। इसकी जांच कर, लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए।--फोटो संख्या--07
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed