फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जबरन गर्भपात कराने पर पति समेत 6 के खिलाफ मुकदमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
hapur news
जबरन गर्भपात कराने पर पति समेत 6 के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता के गर्भ में पल रही बेटी का ससुरालियों ने उसकी बिना अनुमति के अस्पताल से सांठगांठ कर गर्भपात करा दिया। विरोध करने पर पीड़िता को जमकर पीटा गया। समाज में उसे शर्मसार करने के लिए आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इस मामले में पुलिस ने पति समेत 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मोहल्ला निवासी पीड़िता ने पुलिस में दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला मजीदपुरा में हुई थी। ससुराल पक्ष के लोग आए दिन किसी न किसी बात को लेकर उससे मारपीट करते थे। जब वह गर्भवती हो गई तब चिकित्सक को दिखाने के बहाने वह उसे नगर के एक अस्पताल में लेकर आए।
विज्ञापन

जहां चिकित्सकों से सांठगांठ कर उसका अल्ट्रासाउंड कराया। गर्भ में बेटी होने की जानकारी दी गई। इससे गुस्साए ससुरालियों ने उसकी बिना सहमति के ही उसका गर्भपात करा दिया। घर आकर उसने विरोध किया तो उसे जमकर पीटा गया। इतना ही नहीं उसे जान से मारने का प्रयास भी किया। समाज में शर्मसार करने के लिए उसकी फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वह अपने मायके आ गई, वहां आकर भी ससुरालियों ने उसे जमकर पीटा। इस मामले में पीड़िता ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति रिहान पुत्र फजल मोहम्मद, जेठ इमरान पुत्र फजल मोहम्मद, मुर्शरत पुत्र फजल मोहम्मद, जैद पुत्र फजल मोहम्मद, इमराना पुत्री फजल मोहम्मद, शकीला पत्नी फजल मोहम्मद निवासीगण मजीदपुरा गली नंबर सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed