{"_id":"5f64fc1c8ebc3e2cc17e7450","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2056120167","type":"story","status":"publish","title_hn":"75 फीसदी बिल जमा करने वाले गांवों को मिलेगी 24 घंटे बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
75 फीसदी बिल जमा करने वाले गांवों को मिलेगी 24 घंटे बिजली
विज्ञापन

हापुड़। गांवों में बिजली व्यवस्था बेहतर करने के लिए शासन ने अब नई योजना तैयार की है। राजस्व वसूली के साथ-साथ लाइनलॉस पर लगाम कसने के लिए ऐसे गांवों को 24 घंटे बिजली सप्लाई दी जाएगी जिनका 75 फीसदी बिल जमा हो जाएगा। इस संबंध में ऊर्जा मंत्रालय से रिपोर्ट मांगी गई है। पहले चरण के लिए निगम द्वारा सर्वे शुरू किया गया है। इससे पहले बिजलीघरों की क्षमता वृद्धि और एबीसी वायर डालने का कार्य भी पूरा किया जाएगा।
सूबे में मंडल स्तर के जिलों में शहरी अंचल को 24 घंटे, जिला स्तर पर तहसील, मुख्यालयों के शहरी अंचल को 22-24 घंटे और देहात अंचल को 18 घंटे बिजली आपूर्ति दिए जाने का प्रावधान है। लेकिन अभी भी कई बिजलीघर ओवर लोड हो जाते हैं। जिसके चलते देहात में जबरदस्त बिजली की कटौती होती है।
बहरहाल, अब ऊर्जा मंत्रालय से देहात अंचल को भी 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने के निर्देश मिले हैं। इस पहल को अमली जामा पहनाने के लिए ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने मास्टर प्लान तैयार किया है। इसमें कलस्टर बनाकर क्षेत्रों का चयन किया जाएगा। जिन इलाकों में लाइनलॉस अधिक है, बिल समय से जमा नहीं होता। उन्हें इस मुहिम से फिलहाल नहीं जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
लेकिन जिन गांवों का बिल समय से जमा होता है और वहां बिजली की चोरी भी नहीं होती। उन गांवों को प्राथमिकता दी जानी है। कुल मिलाकर अब जिले में देहात अंचल 24 घंटे बिजली के प्रकाश से जगमगाएगा। इसके लिए सर्वे शुरू कर दिया गया है।
इन बिजलीघरों की होगी क्षमता वृद्धि
देहात अंचल को 24 घंटे आपूर्ति देने के लिए बाबूगढ़, जसरूपनगर, मोदीनगर रोड बिजलीघर की क्षमता वृद्धि होगी। इसमें 5एमवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर के स्थान पर 10 एमवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इसकी प्रस्ताव बनाकर भेजा जा चुका है।
ग्राम प्रधानों से लिया जाएगा सहयोग
देहात अंचल को 24 घंटे आपूर्ति देने की मुहिम में ग्राम प्रधानों को भी जोड़ा जाएगा। इनके सहयोग से ग्रामीणों का बिल जमा होगा। निगम को राजस्व मिलने में तेजी आएगी, इससे बिजली व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी।
लाइनलॉस बन रहा चुनौती
जिले में फिलहाल देहात और शहरी क्षेत्रों में 28 फीसदी तक लाइनलॉस आ रहा है। ऐसे में निगम को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस चुनौती से निपटने के लिए बिजलीघरों की फीडरवाइज चेकिंग कराई जा रही है।
गांवों में शत प्रतिशत होगा विद्युतीकरण
देहात अंचल में अभी भी खुले तारों पर कटिया डालकर बिजली की चोरी की जाती है। इससे निजात पाने को गांवों में शत प्रतिशत एबीसी वायर डाले जाने की तैयारी निगम द्वारा की जा रही है।
अधिकारी कहिन
अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि गांवों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने की तैयारी है। इसके इंतजाम किए जा रहे हैं। सर्वे कर, रिपोर्ट तैयार करायी जा रही है। समय से बिल जमा करने वाले गांवों को प्राथमिकता दी जाएगी।