फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

पालिकाध्यक्ष सहित 44 और निकलें कोरोना पॉजिटिव, एक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
hapur news
पालिकाध्यक्ष सहित 44 कोरोना पॉजिटिव मिले, एक की मौत
विज्ञापन

हापुड़। पालिकाध्यक्ष की एंटीजन किट द्वारा की गई जांच में कोरोना की पुष्टि हुई है। नगर पालिका परिसर को सेनिटाइज कराया जा रहा है। इसके अलावा 43 और मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं एक और बुजुर्ग की कोरोना के चलते उपचार के दौरान मौत हो गई है। जनपद में मौत का आंकड़ा बढ़कर 35 हो गया है। 23 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को एंटीजन किट, ट्रूनेट मशीन, आरटी-पीसीआर लैब से कुछ संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें से 44 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार इनमें से राधापुरी के चार, श्रीनगर कॉलोनी के तीन, अतरपुरा के चार, शिवपुरी के एक, पन्नापुरी के दो, न्यू प्रेमपुरा के एक, पक्काबाग के तीन, तगासराय के एक, रामगंज के एक, सर्वोदया कॉलोनी के एक, रेलवे रोड के दो, राजीव विहार के एक, कस्तला के एक, मंसूरपुर के एक, नगर पालिका हापुड़ के एक, सबली के एक, ग्राम पटना के एक, बैंक कॉलोनी के एक, राम बाजार के एक, कृष्ण नगर के एक, हापुड़ अदर लैब के एक, धौलाना के एक, शिवाजी नगर पिलखुवा के एक, अशोक नगर पिलखुवा के एक, पिफ्यूजी कॉलोनी गढ़ के दो, गढ़ के एक मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन

धौलाना के परतापुर निवासी 85 वर्षीय बुजुर्ग की सरस्वती मेडिकल कॉलेज में कोरोना के उपचार के दौरान बुधवार को मौत हो गई। पिछले दिनों की बुजुर्ग में कोरोना की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया कि 44 और मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। 23 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। जनपद में मरीजों की संख्या बढ़कर 2257 हो गई है। इनमें से 1863 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। 359 मरीजों का उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed