{"_id":"5f5e68098ebc3e4e802f87a7","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2053864192","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज गति से बस चलाने पर एआरएम ने तीन चालकों को दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज गति से बस चलाने पर एआरएम ने तीन चालकों को दी चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज गति से बस चलाने पर एआरएम ने तीन चालकों को दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज रोडवेज बस चलाने वाले चालकों के खिलाफ अब कार्रवाई शुरू हो गई है। रविवार दोपहर 75 से 85 की स्पीड से बस दौड़ाने वाले तीन चालकों को एआरएम ने फोन कर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
एआरएम एनपी सिंह ने बताया कि आरएम के सख्त निर्देश हैं कि 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बसों को तेज नहीं चलाया जाए। यदि कोई बस तेज चलाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। बताया कि डिपो की सभी बसों में जीपीएस सिस्टम लगा है। इसलिए सड़कों पर दौड़ रही बसों की जानकारी कंप्यूटर पर देखकर ही पता चल जाती है कि बसें किस गति से दौड़ रही हैं।
उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर तीन चालक 75 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से सड़कों पर बसों को दौड़ा रहे थे। जिन्हें तुरंत फोन करके चेतावनी दी गई। वहीं लिस्ट में नाम भी नोट कर लिया गया है। अगर भविष्य में इन्होंने तेज गति से बसें दौड़ाई तो इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।