{"_id":"5f42b26f8ebc3e4ad91c83c7","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2041947200","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेपरवाह दिखे लोग, पुलिस ने खुली दुकानें कराईं बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेपरवाह दिखे लोग, पुलिस ने खुली दुकानें कराईं बंद
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान खुला कोठी गेट बाजार।
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेपरवाह दिखे लोग, पुलिस ने खुली दुकानें कराईं बंद
हापुड़। जनपद में लगातार कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। इसके बावजूद लोगों के लापरवाह रवैये के चलते शहर के मुख्य मार्गों से लेकर गली मोहल्लों में नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं। रविवार को साप्ताहिक बंदी के चलते संपूर्ण लॉकडाउन के बाद दिन निकलते ही सड़कों पर वाहन फर्राटा भरने लगे। चेकिंग प्वाइंटों पर पुलिस की तैनाती के बाद भी लोग बेरीकेडिंग तोड़कर आवाजाही करते दिखे। इस दौरान अधिकारियों ने सड़कों पर उतरकर बाजार बंद कराए और दुकानें खोलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।
लॉकडाउन की सख्ती के बावजूद लोग नियमों को मानने को तैयार नहीं हैं। रविवार को भी शहर में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। बाजारों में चोरी छुपे दुकानें खोलकर सामान की बिक्री की गई और सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी जारी रही। हालांकि कुछ स्थानों पर पुलिस सख्ती के साथ चेकिंग भी करती दिखी। शहर की कोठी गेट मार्केट में भी लोगों का बेपरवाह रवैया देखने को मिला। बेखौफ दुकानदारों ने लॉकडाउन के बाद भी दुकानों का आधा शटर खोला हुआ था। ऐसी स्थिति में एडीएम जयनाथ यादव और कोतवाली पुलिस को बाजारों में उतरकर दुकानें बंद करानी पड़ी। जिसके कारण यहां अफरातफरी का माहौल रहा।
नगर के मेरठ रोड तिराहे पर पुलिस बेरीकेडिंग कर चेकिंग कर रही थी। जिसके कारण पुलिस द्वारा सैकड़ों वाहनों के चालान काटे गए। एडीएम जयनाथ यादव का कहना है कि लोग लॉकडाउन को लेकर बेपरवाह न रहें। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।