{"_id":"5f42a87f8ebc3e4ad42a40e0","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd204192959","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुखराड़ा की चार दुकानों में हजारों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुखराड़ा की चार दुकानों में हजारों की चोरी
विज्ञापन
लुखराड़ा गांव में चोरों द्वारा तोड़ी गई दीवार दिखाता पीड़ित।
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुखराड़ा की चार दुकानों में हजारों की चोरी
हापुड़। अधिकारियों द्वारा चोरी के मामलों में सख्ती के बावजूद चोरियां थमने का नाम नहीं ले रही हैैं। शनिवार रात चोरों ने बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत लुखराड़ा स्थित चार दुकानों में कूमल व ताला तोड़कर हजारों की नकदी और सामान चोरी कर लिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
लुखराड़ा के मुख्य मार्ग पर ही एक मार्केट में कुछ दुकानें हैं। शनिवार रात चोरों ने इनमें से चार दुकानों को अपना निशाना बनाया। चोर नमित कुमार निवासी भिम्यारी की परचून की दुकान में चोर कूमल कर घुस गए और हजारों का सामान और नकदी चोरी कर दी। इसके अलावा चोरों ने नूरपुर निवासी सोनू की ऑटो सर्विस, बिल्लू निवासी लुखराड़ा कर रोड़ी व डस्ट आदि की व फिरोज ऑटो मोबाइल की दुकान के ताले तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। सबसे अधिक नुकसान परचून की दुकान में बताया गया है। घटना की जानकारी होने पर पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। थाना प्रभारी राहुल चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। पीड़ितों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।