{"_id":"5f25a1088ebc3e9fa7399989","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2029772165","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 दिन बंद रहेंगे बैंक, एटीएम सेवा का लेना होगा सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 दिन बंद रहेंगे बैंक, एटीएम सेवा का लेना होगा सहारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12 दिन बंद रहेंगे बैंक, एटीएम सेवा का लेना होगा सहारा
हापुड़। अगस्त महीने में त्योहारों की लंबी झड़ी है। इस महीने करीब 12 दिन अवकाश रहेगा। रक्षाबंधन के मद्देनजर रविवार और सोमवार को भी बैंक नहीं खुल सकेंगे। ऐसे में ग्राहकों को एटीएम सेवा पर ही निर्भर रहना पड़ेेगा। लेकिन जिले में बदहाल यह सेवा धोखा दे सकती है। ऐसे में कैश किल्लत से काफी परेशानी हो सकती है।
शनिवार को ईद, इसके बाद रविवार और फिर रक्षाबंधन के चलते कुल तीन दिन बैंक बंद किए गए हैं। शनिवार को साप्ताहिक बंदी के चलते सड़कों पर लोगों की भीड़ कम रही। ऐसे में एटीएम भी खाली पड़े रहे। सोमवार को रक्षाबंधन है। ऐसे में भाई अपनी बहनों को उपहार व पैसे देते हैं। लॉकडाउन और कोरोना महामारी के चलते लोगों को कैश किल्लत से जूझना पड़ रहा है। ऐसे में रक्षाबंधन पर भी बैंक बंद रहेंगे। जिसके चलते एटीएम सेवा पर ही लोगों को निर्भर रहना पड़ेगा। समस्या की बात यह है कि अधिकांश दिनों में एटीएम सेवा बदहाल ही रहती है, ऐसे में जब बैंक बंद रहेंगे तो एटीएम सेवा उम्मीद पर खरी उतर जाए। यह थोड़ा मुश्किल ही लग रहा है। कुल मिलाकर इस महीने त्योहारों के चलते करीब 12 दिन अवकाश रहेगा। ऐसे में पैसों का इंतजाम कर लें, ताकि उन्हें परेशान न होना पड़े।
कोट
एलडीएम आशुतोष पांडेय ने बताया कि बैंकों को एटीएम सेवा बहाल रखने के निर्देश दिए गए हैं। त्योहारों के दौरान परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा गया है।