फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गढ़ क्षेत्र के इफको बाजार समेत आठ दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गढ़ क्षेत्र के इफको बाजार समेत आठ दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित
विज्ञापन

हापुड़। डीएम के निर्देश पर बृहस्पतिवार को कृषि विभाग के अधिकारियों ने खाद व बीज दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में इफको बाजार समेत आठ दुकानदारों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। यह दुकानदार कार्रवाई के डर से दुकान बंद कर भाग निकले थे। इन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। कुल 64 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई, इसमें 25 सैंपल एकत्र कर, जांच को भेज दिए। जबकि 20 दुकानदारों को चेतावनी जारी की गई है।
जिला कृषि अधिकारी शिवकुमार सिंह और गढ़ तहसीलदार ने टीम के साथ गढ़ क्षेत्र में उर्वरक, बीज, कीटनाशक की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान आठ दुकानदार चौधरी कीटनाशक भंडार, चौधरी बीज भंडार, गंगा खाद भंडार, विकास ट्रेडिंग कंपनी, शिव ट्रेडिंग कंपनी, शैंकी किसान सेवा केंद्र, इफको बाजार, अनिल खाद भंडार के संचालक कार्रवाई के डर से दुकानों को बंद कर भाग निकले। ऐसे में प्रशासन की कार्रवाई अधूरी रह गई।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता पर जिला कृषि अधिकारी ने इफको बाजार समेत सभी आठ दुकानदारों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। इन सभी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। इसके अलावा गढ़ क्षेत्र से उन्होंने उर्वरकों के आठ, बीज का एक नमूना जांच को भेजा, सात दुकानदारों को चेतावनी जारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक वीबी सिंह व हापुड़ तहसीलदार ने टीम के साथ 22 प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। इसमें उर्वरकों के 10 सैंपल जांच को लिए गए, जबकि चार दुकानदारों को चेतावनी जारी की। धौलाना क्षेत्र में जिला कृषि रक्षा अधिकारी डा.दिव्या मौर्या व धौलाना तहसीलदार ने टीम के साथ 15 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की, इस दौरान उर्वरक के 24 सैंपल लिए गए, 9 को चेतावनी दी।

जिला कृषि अधिकारी शिवकुमार सिंह ने बताया कि बीज, उर्वरकों की दुकानों पर गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। जिनके लाइसेंस निलंबित किए हैं, उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed