फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

ई-ग्राम स्वराज पोर्टल लगाएगा धांधली पर रोक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
hapur news
amar ujala - फोटो : amar ujala
ई-ग्राम स्वराज पोर्टल लगाएगा धांधली पर रोक
विज्ञापन

हापुड़। गांवों के विकास कार्यों में होने वाली धांधली पर ई-ग्राम स्वराज पोर्टल से रोक लगेगी। सभी ग्राम पंचायतों के विकास का ब्यौरा इस पोर्टल पर डाला जाएगा। इसके लिए ग्राम पंचायतों में डाटा अपलोडिंग का कार्य किया जा रहा है।
अभी तक ग्राम पंचायतों में एरिया प्रोफाइल, जीपीडीपी, एक्शन सोफ्ट व प्रिया नामक सोफ्टवेयर से पंचायतों से जुड़े कार्यों की फीडिंग होती थी। लेकिन अब ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर पूरा डाटा फीड होगा। इसमें ग्राम पंचायतों के अलावा शासन ने मिली धनराशि, खर्च धनराशि और कराए गए विकास कार्यों का पूरा ब्यौरा दर्ज होगा। इस सब के ऑन लाइन होने से कोई भी व्यक्ति संबंधित पोर्टल पर जाकर विकास के लिए कितनी धनराशि और कितनी खर्च हो सकी, इसकी जानकारी आसानी से मिल जाएगी। गांव में आगामी समय में होने वाले विकास कार्यों की जानकारी भी मिल सकेगी।
विज्ञापन

दरअसल, जिले में 273 ग्राम पंचायतों के में 15वें वित्त की धनराशि की किस्त प्राप्त हो चुकी है। ऐेसे में गांवों में तेजी से विकास कार्य किए जा सकेंगे। ऐसे में इस नए एप के माध्यम से धांधली पर भी कुछ हद तक नकेल कसी जा सकेगी। पूरा ब्यौरा अधिकारी से आम आदमी तक के पास मौजूद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ यावर अब्बास ने बताया कि पोर्टल पर डाटा फीड करने के लिए सभी ग्राम पंचायतों को निर्देशित कर दिया गया है। अधिकतर ने अभी तक का अपना कार्य पूरा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed