{"_id":"5f187a9b8ebc3e63954b4109","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2024148181","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली पुलिस ने दो गैंगस्टर दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली पुलिस ने दो गैंगस्टर दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस ने दो गैंगस्टर दबोचे
हापुड़। कोतवाली पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित दो गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को दोनों को जेल भेज दिया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि एसपी संजीव सुमन द्वारा गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीटर बदमाशों की धरपकड़ के आदेश जारी किए हुए हैं। इस अभियान के तहत क्राइम डिटेक्शन टीम भी लगातार सक्रिय है। उन्होंने बताया कि बुधवार को टीम के प्रभारी सरवन कुमार गौतम क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि गैंगस्टर में वांछित चल रहे दो अभियुक्त चितौली मोड़ पर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़े हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को घेरकर दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी के नाम मूसा पुत्र इनाम इलाही निवासी मोहल्ला भंडापट्टी व साजिद पुत्र अब्दुल वहीद निवासी निवाजीपुरा हापुड़ हैं। दोनों गैंगस्टर में वांछित चल रहे थे।