{"_id":"5eef97c88ebc3e430a0cacc2","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2006763138","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में सील गलियों की तोड़ी गई बैरिकेटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में सील गलियों की तोड़ी गई बैरिकेटिंग
विज्ञापन
शहर में सील गलियों की तोड़ी गई बैरिकेडिंग, प्रशासन लापरवाह
हापुड़। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच अब पुलिस प्रशासन भी लापरवाह को गया है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शहर में बफर जोन में सील गलियों की सतर्कता कम हो गई है। अधिकतर में बैरिकेडिंग को लोगों द्वारा तोड़ा जा चुका है।
कोरोना संक्रमण के जिले में लगातार मामले बढ़ रहे हैं और शहर के अधिकतर मामले सील भी हो गए हैं। पुराने मोहल्लों के साथ अब पॉश एरिया भी सील हो गए हैं। लेकिन जिले में बफर जोन का दायरा बढ़ने के साथ अब पुलिस और प्रशासन की सतर्कता कम हो गयी है। प्रशासन द्वारा निगरानी के लिए मजिस्ट्रेट जरूर नियुक्त किए गए हैं, लेकिन मौके पर ये अधिकारी अब दिखाई नहीं देते। इसके अलावा शहर की सील की गई अधिकतर गलियों के बैरिकेडिंग तोड़े जा चुके हैं, या इन्हें हटाकर लोगों और वाहनों का आना जाना शुरू हो जाता है।
एसडीएम सत्यप्रकाश का कहना है कि बफर जोन में पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके बावजूद जो भी लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।