{"_id":"5eef98a28ebc3e431c235f06","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2006676176","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना के 25 नए मामले, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना के 25 नए मामले, हड़कंप
विज्ञापन
जिले में कोरोना के 25 नए मामले, हड़कंप
हापुड़। जिले में कोरोना का संक्रमण दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। रविवार को 25 नए मामले सामने आए, इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। संक्रमितों की संख्या जिले में बढ़कर अब 445 हो गई है। आननफानन में मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा, संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग शुरू कर दी है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को प्रयोगशाला से उन्हें संदिग्धों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 25 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। संक्रमित मरीजों में से 12 कोटला मेवतियान, पांच बछलौता, 6 हापुड़, एक प्रेमपुरा, एक करीमपुरा का है। संक्रमित मरीजों को आइसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग भी तेजी से शुरू कर दी गई है। जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 445 पहुंच गई है। जबकि 211 मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। जबकि 223 मरीज एक्टिव हैं। जिले में कोरोना का प्रकोप थमता नजर नहीं आ रहा है। यह बात अलग है कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग संक्रमण की रोकथाम को लेकर पूरा प्रयास कर रहे हैं।
जिले में तेजी से बढ़ते मरीजों को लेकर लोगों में भय का माहौल है। आलम यह है कि अब कोरोना का संक्रमण शहर से लेकर गांवों तक पहुंच गया है। जिसके चलते स्थिति और अधिक खतरनाक हो गई है।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि रविवार को संक्रमित मिले मरीजों को आइसोलेशन वार्डो में भर्ती करा दिया गया है।