{"_id":"5eef98a48ebc3e432462709b","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd200660835","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा की पिटाई से आहत कर्मचारियों ने रात में कार्य करने से किया इंकार, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा की पिटाई से आहत कर्मचारियों ने रात में कार्य करने से किया इंकार, हड़कंप
विज्ञापन
दरोगा की पिटाई से आहत कर्मचारियों ने कार्य करने से किया इंकार, हड़कंप
हापुड़। रामपुर बिजलीघर पर तैनात एक लाइनमैन के साथ पुलिस दरोगा द्वारा अभद्रता और मारपीट किए जाने के विरोध में शनिवार रात में कर्मचारियों ने कार्य करने से इंकार कर दिया। इससे अधिकारियों तक हड़कंप मच गया। हालांकि एक्सईन द्वारा समझाए जाने के बाद कर्मचारी काम पर लौटे। पुलिस द्वारा इस तरह के बर्ताव से कर्मियों में रोष व्याप्त है।
गौरतलब है कि शनिवार को रामपुर बिजलीघर पर तैनात लाइनमैन संत कुमार चितौली रोड पर एक किसान के यहां शिकायत मिलने पर फाल्ट को दुरुस्त करने जा रहा था। आरोप है कि पुलिस दारोगा ने उसे रास्ते में रोक लिया। लाइनमैन ने एसडीएम द्वारा जारी पास भी दिखाया। लेकिन पुलिस ने इसे मानने से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं लाइनमैन के साथ अभद्रता और मारपीट भी कर दी गई।
इससे नाराज कर्मचारियों ने काम करने से इंकार कर दिया और कार्रवाई की मांग उठाने लगे। भीषण गर्मी में कर्मचारियों द्वारा काम न करने की चेतावनी दिए जाने से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। हालांकि बाद में एक्सईन मनोज कुमार ने कर्मचारियों को समझाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारी काम पर लौट सके। बता दें कि इससे पूर्व भी मेरठ रोड पर पुलिस ने बिजली निगम के कर्मचारी दिनेश के साथ मारपीट की थी। यह मामला भी काफी चर्चा में रहा था। पुलिस की इस कार्यप्रणाली से कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।